हर नेशनल हाईवे पर होते हैं ब्लैक स्पॉट ! 3 साल में 39000 की ले चुके हैं जान, जानें उनकी लोकेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 04:12 PM IST

Cyrus Mistry Road Accident: जिस जगह पर 5 सड़क हादसे हुए हैं या फिर 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।  उन्हें सरकार ने ने ब्लैक स्पॉट कहा है। इन स्पॉट पर केवल 3 साल में 79 हजार हादसे हुए हैं।

हर नेशनल हाईवे पर होते हैं ब्लैक स्पॉट ! 3 साल में 39000 की ले चुके हैं जान, जानें उनकी लोकेशन

Cyrus Mistry Road Accident: टाटा संस के पूर्व चैयरमैन साइरम मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत ने कई सारे सवाल अचानक फिर से सामने ला दिए हैं। मिस्त्री जिस कार में बैठे थे, उस कार को प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट डॉ.अनायता पंडोले ड्राइव कर रही थी। जिस वेस्टर्न एक्स्प्रेस-वे पर कार हादसा हुआ है, उस पर जगह-जगह बेतरतीब लगे होर्डिंग्स पर भी वह कई सवाल उठा चुकी थी। उन्होंने BMC को इस बारे में चेताया था कि होर्डिंग्स की वजह से दुर्घटना का खतरा बन रहता है। यानी इसकी वजह से कई ब्लैक स्पॉट (Black Spots)बन गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि देश में 5803  ब्लैक स्पॉट्स हैं। जो केवल तीन साल में 39 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुके हैं।

किन्हें कहा जाता है Black Spots

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाईवे पर ऐसे जगहों की पहचान की है, जहां पर 5 सड़क हादसे या फिर 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।  इन्हें मंत्रालय ने ब्लैक स्पॉट कहा है। दिसंबर 2021 में लोक सभा में सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में कुल 5803 ब्लैक स्पॉट हैं। सबसे ज्यादा ब्लैक स्पॉट तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में हैं। और केवल 2016 से 2018 के दौरान 79 हजार हादसे हुए हैं। और इन हादसों में 39 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

देखें Black Spots की लिस्ट

राज्य ब्लैक स्पॉट
तमिलनाडु 748
पश्चिम बंगाल 701
कर्नाटक 551
तेलंगाना 485
आंध्र प्रदेश 466
उत्तर प्रदेश 405
गुजरात 250
मध्य प्रदेश 303
पंजाब 296
राजस्थान 349
केरल  243
हिमाचल प्रदेश 116
दिल्ली 113
ओडीसा 169
छत्तीसगढ़ 142
बिहार 64
उत्तराखंड 54
जम्मू और कश्मीर 64
झारखंड 58
महाराष्ट्र 25
असम 95
हरियाणा 23
गोवा 29
सिक्किम 10
अरूणाचल प्रदेश 5
चंडीगढ़ 6
नगालैंड 17
मणिपुर 5
त्रिपुरा 8
मिजोरम 2
मेघालय 1
कुल Black Spot 5803

स्रोत: सड़क परिवहान एवं राजमार्ग मंत्रालय

पिछले साल सड़क हादसों में रिकॉर्ड मौंते

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 में भारत में करीब 1.55 लाख लोगों ने सड़क हादसे में अपनी जान गंवाई है। जो कि किसी एक साल में सबसे ज्यादा मौतें हैं। साल 2021 में 3.71 लाख लोग सड़क हादसे में घायल हुए हैं। जबकि इस दौरान 4 लाख से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हुई है। अगर दुनिया के आंकड़ों को देखा जाय तो भारत की स्थिति और चिंताजनक दिखाई देती है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा अप्रैल में दी गई जानकारी के अनुसार भारत में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। वहीं घायलों के आधार पर भारत तीसरे स्थान पर आता है।

ब्लैक स्पॉट पर सबसे ज्यादा मौतें

राज्य सबसे ज्यादा मौतें
उत्तर प्रदेश 1814
तमिलनाडु 1796
पश्चिम बंगाल 1052
कर्नाटक 1005
आंध्र प्रदेश 931

नोट: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा साल 2018 के आंकड़े

जानें अधिकतम स्पीड लिमिट क्या है

भारत में एक्स्प्रेस-वे से  लेकर चार लेन और दूसरी सड़कों के लिए स्पीड लिमिट क्या है। इसको लेकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा साल 2018 में दी गई जानकारी के अनुसार, वाहनों की कैटेगरी के आधार पर राजमार्गों के आधार पर स्पीड लिमिट तय की गई है। जो निम्नलिखित हैं...

वाहन कैटेगरी एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट (KM/H) चार लेन या उससे ज्यादा पर स्पीड लिमिट (KM/H) म्युनिसिपल रोड और अन्य सड़कें पर स्पीड लिमिट (KM/H)
8 सीट वाले वाहन 120 100 70
9 सीट या उससे ज्यादा वाले वाहन 100 90 60
गुड्स कैरिअर 80 80 60
मोटरसाइकिल 80 (अनुमति होने पर) 80 60
क्वॉड्रीसाइकिल - 60 60
थ्री व्हीलर - 50 50
End of Article