संसद पर कोरोना का 'प्रकोप', महामारी की चपेट में मिनाक्षी लेखी सहित 25 सांसद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2020, 06:00 PM IST

Meenakshi Lekhi, Anant Kumar Hegde COVID-19 positive: देश में कोरोना संक्रमण के दायरे में गृह मंत्री अमित शाह, कई राज्यों के सीएम और केंद्रीय मंत्री आ चुके हैं। कोरोना संकट के बीच मानसूत्र सत्र शुरु हुआ है।

संसद पर कोरोना का 'प्रकोप', महामारी की चपेट में मिनाक्षी लेखी सहित 25 सांसद
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली : मिनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े, सत्यपाल सिंह सहित 25 सांसद कोरोना माहामारी की चपेट में आए हैं। लोकसभा के 17 और राज्यसभा के नौ सांसदों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि सोमवार से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हुई। सत्र की शुरुआत से पहले सभी सांसदों की कोरोना जांच अनिवार्य की गई है। भाजपा नेता हनुमान बेनीवाल ने हालांकि बताया कि संसद में सैंपल देने के बाद उन्होंने तीन बार बाहर अपनी जांच कराई है और इन सभी में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बेनीवाल की संसद की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सांसद मिनाक्षी लेखी की रिपोर्ट पॉजिटिव
मीडिया रिपोर्टों के मु्ताबिक लोकसभा में जिन सांसदों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें भाजपा के सांसदों की संख्या 11 है। वाईएसआर कांग्रेस के दो सांसद, शिव सेना, डीएमके और आरएलपी के एक-एक सांसद संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित होने वाले सांसदों में सुखबीर सिंह जौनपुरिया, मीनाक्षी लेखी, सुखंता मजूमदार, अनंत कुमार हेगड़े, जी, माधवी, प्रताप राव जाधव, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और बिद्युत बरन महतो शामिल हैं। इनके अलावा प्रधान बरूआ, एन रेद्देपा, सेल्वम जी, प्रताप राव पाटील, राम शंकर कठेरिया, प्रवेश साहिब सिंह, सत्यपाल सिंह और रोडमल नागर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

संसद में किए गए हैं विशेष उपाय
देश में कोरोना संक्रमण के दायरे में गृह मंत्री अमित शाह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री आ चुके हैं। कोरोना संकट के बीच संसद का मानसूत्र सत्र विशेष एहतियात के साथ शुरू हुआ है। गृह मंत्री शाह जो कि पहले कोविड-19 से संक्रमित हुए थे, सत्र शुरू होने से पहले उन्होंने अपनी पूरी चेक-अप कराई है। कोरोना से बचाव के लिए संसद में विशेष सावधानी बरती गई है और सुरक्षा उपाय अपनाए गए हैं। संसद भवन में सांसदों की बैठने की व्यवस्था दूर-दूर की गई है। उनके लिए चैंबर्स बनाए गए हैं और उनकी उपस्थिति मोबाइल एप के जरिए दर्ज की जा रही है। 

हर्षवर्धन ने कोविड-19 की स्थिति पर रखी बात
लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोविड-19 की स्थिति पर अपनी बात रखी। हालांकि उन्हें अपनी बात रखने के लिए लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला ने केवल 12 मिनट का समय दिया। लोकसभा स्पीकर बिड़ला ने केंद्रीय मंत्री से अपनी बात संक्षेप में रखने के लिए कहा। स्पीकर ने कहा कि मंत्री की शेष बातें सभी सदस्यों को पढ़ने के लिए टेबल पर रख दी जाएंगी।

End of Article