Mata Vaishno Devi Stampede:वैष्णो देवी भगदड़ में 12 लोगों की मौत, देखिए हादसे में मरने वालों और घायलों की LIST

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2022, 04:05 PM IST

Vaishno Devi Stampede Dead Persons List: साल के पहले ही दिन वैष्णो देवी में हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है श्रद्धालुओं ने बताया कि जयकारों के बीच इस हादसे ने लोगों को दुखी कर दिया।

Mata Vaishno Devi Stampede:वैष्णो देवी भगदड़ में 12 लोगों की मौत, देखिए हादसे में मरने वालों और घायलों की LIST

Vaishno Devi Stampede Dead People Name: जम्मू-कश्मीर के कटरा में मौजूद वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया यहां रात करीब 2 बजकर 45 मिनट पर भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग जख्मी हो गए जिनमें से कई की हालत गंभीर है सभी घायलों को कटरा के नारायना अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक शुरुआती खबरों के अनुसार, श्रद्धालुओं के बीच किसी बात पर विवाद हुआ इसके बाद उनमें धक्का-मुक्की हुई और इससे भगदड़ मच गई।

इस बीच इस दुखद हादसे में जिन लोगों की जान गई है और जो इस हादसे में घायल हुए हैं उनके नामों की लिस्ट सामने आ गई है-

गौर हो कि माता के भवन से श्रद्धालु इस बार बेहद दर्दनाक यादों के साथ लौट रहे हैं उनके मन में मंदिर में व्यवस्था को लेकर भारी गुस्सा है। इस हादसे के बाद लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं-

अधिकारियों ने बताया कि 26 और लोग घायल हो गए और उनमें से अधिकांश का माता वैष्णो देवी नारायणसुपरस्पेशेलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है।अधिकारियों ने कहा कि मंदिर खुला है और अंतिम रिपोर्ट आने तक श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे।

End of Article