West Bengal: ममता सरकार ने दी धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत, तय किए ये नियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2020, 05:01 PM IST

West Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना की वजह से जारी देशव्यवापी लॉकडाउन के बीच बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने धार्मिक स्थलों को एक जून से खोलने की अनुमति दे दी है।

West Bengal: ममता सरकार ने दी धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत, तय किए ये नियम

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने एक जून से धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी है। इसके लिए कुछ नियम तय किए गए हैं जैसे- धार्मिक स्थलों को पहले सैनिटाइज किया जाएगा और एक बार में 10 से अधिक लोग एकत्र नहीं सकेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर भीड़ इकट्ठी नहीं होगी और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना होगा।

रेलवे पर आरोप

इसके अलावा सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि एक जून से चाय औऱ जूट के उद्योग भी पूरी तरह खुलेंगे। रेलवे पर आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि जो मजदूर पश्चिम बंगाल में आ रहे हैं उनके लिए रेलवे कोच में सोशल डिस्टेंसिंग का खयाल नहीं रखा जा रहा है और जरूरत से ज्यादा मजदूर सवार होकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई मजदूर हॉटस्पॉट वाले इलाकों से आ रहे हैं।

बंगाल में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में गुरुवार को ही एक दिन में सबसे ज्यादा 344 मामले सामने आए थे और   हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,536 तक पहुंच गई है। अब तक राज्य में 295 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने जानकारी दी थी कि 72 संक्रमित मरीजों की मौत पहले से ग्रसित अन्य बीमारियों की वजह से हुई।

मंत्री को हुआ कोरोना

 पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जिन्हें उनके घर में ही क्वारंटीन किया गया है। मंत्री के आवास पर एक घरेलू सहायक के इस बीमारी से संक्रमित पाए जाने के बाद बोस और उनके परिवार के सदस्यों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। गुरुवार रात में आई जिसमें बोस और उनके परिवार का एक सदस्य इस वायरस से संक्रमित मिला।

End of Article