प्राचीन मंदिरों के संरक्षण के लिए स्पेशल फंड बनाएगी उद्धव सरकार, BJP का तंज- शिवसेना की अब ये स्थिति हो गई है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2020, 08:51 PM IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की है कि पुराने मंदिरों के रख रखाव के लिए स्पेशल फंड रिजर्व किया जाएगा। इस पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना को बताना पड़ रहा है कि हिंदुत्व को नहीं छोड़ा।

प्राचीन मंदिरों के संरक्षण के लिए स्पेशल फंड बनाएगी उद्धव सरकार, BJP का तंज- शिवसेना की अब ये स्थिति हो गई है

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की विधानसभा के निचले सदन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की कि राज्य में प्राचीन मंदिरों के संरक्षण और रखरखाव के लिए सरकार एक विशेष कोष आरक्षित करेगी। विधानसभा में सीएम ने कहा, 'इससे आप (विपक्ष) समझ जाएंगे कि हमने हिंदुत्व नहीं छोड़ा है।' इसे लेकर बीजेपी ने शिवसेना पर तंज कसा और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'बड़े आश्चर्य की बात है कि शिवसेना को बार-बार बताना पड़ता है कि हमने हिंदुत्व को नहीं छोड़ा और इसके लिए उनको योजना भी लानी पड़ती है।'

फडणवीस ने कहा, 'स्थिति यह है कि अब शिवसेना को मंदिरों के संरक्षण के लिए एक योजना की घोषणा करके अपने हिंदुत्व को साबित करना होगा। अधिकांश मंदिरों का संरक्षण पहले से ही एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) द्वारा किया जा रहा है। हमें देखना होगा कि वे क्या करेंगे।' 

एनडीए से अलग होकर एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में पिछले साल सरकार बनाने वाली शिवसेना पर बीजेपी बार-बार आरोप लगाती है कि पार्टी हिंदुत्व को भूल गई है। हाल ही में उद्धव ठाकरे पर इसलिए निशाना साधा गया कि उनकी सरकार राज्य में मंदिरों को खोलने की अनुमति नहीं दे रही थी।

End of Article