Sidhu Musewala: मारे गए सिंगर सिद्धू मूसेवाला का पंजाब की AAP सरकार से बर्खास्त 'मंत्री विजय सिंगला' से था ये कनेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2022, 09:39 PM IST

Singer Sidhu Musewala murder: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का पंजाब की AAP सरकार से बर्खास्त 'मंत्री विजय सिंगला' से कनेक्शन था, दरअसल विजय सिंगला ने आप के टिकट पर मनसा सीट से कांग्रेस के सिद्धू मूसेवाला को हराया था।

Sidhu Musewala: मारे गए सिंगर सिद्धू मूसेवाला का पंजाब की AAP सरकार से बर्खास्त 'मंत्री विजय सिंगला' से था ये कनेक्शन

नई दिल्ली:  पंजाब में संडे को सनसनीखेज घटना सामने आई है पंजाब के मानसा जिले में कांग्रेस नेता और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala ) की गोली मारकर हत्‍या कर दी बताया गया है क‍ि अज्ञात हमलावरों ने अचानक से फायरिंग की ज‍िसमें मूसेवाला की मौत हो गई।

सिद्धू मूसेवाला पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था उनके सामने AAP उम्मीदवार विजय सिंगला थे। जिन्होंने  मूसेवाला को 63,000 से अधिक वोटों के अंतर से करारी हार दी, हालांकि हाल ही में करप्शन के आरोप में  विजय सिंगला को जो राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी थे उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।

सिद्धू मूसेवाला पिछले ही साल कांग्रेस में शामिल हुए थे उस वक्त पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें 'यूथ आइकन' (Youth Icon) बताया था, गौर हो कि सिद्धू मूसेवाला मशहूर पंजाबी गायक हैं, वह अपने गीतों में गन कल्चर को बढ़ावा देने के चलते पहले ही विवादों में रहे हैं।

पंजाब की सिंगिंग इंडस्ट्री में काफी बड़ा नाम थे सिद्धू मूसेवाला

सिद्धू मूसेवाला पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सिंगर थे इसके अलावा उन्होंने साल 2022 में मानसा विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का जन्म 17 जून 1993 को मनसा जिले के मूस गांव में हुआ था। उनका असली नाम सुभदीप सिंह सिद्धू था। मूसेवाला के पिता भोला सिंह पूर्व सेनाधिकारी हैं वहीं, उनकी मां चरन कौर गांव की सरपंच हैं।

मूसेवाला ने छठी क्लास से हिप हॉप गाना सुनना शुरू कर दिया था। उन्होंने लुधियाना के हरविंदर बिट्टू से गाना सीखा था। मूसेवाला ने गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। इस दौरान उन्होंने डीएवी कॉलेज फेस्ट में हिस्सा लिया था। 

साल 2018 में उन्होंने भारत में लाइव परफॉर्मेंस देना शुरू किया

ग्रेजुएशन करने के बाद सिद्धू मूसवाला कनाडा चले गए थे यहां पर उन्होंने अपना पहला गाना जी वैगन रिलीज किया था। साल 2018 में उन्होंने भारत में लाइव परफॉर्मेंस देना शुरू कर दिया था। उन्हें पहचान साल 2017 में आए गाने So High से मिली थी। इस गाने के लिए उन्हें ब्रिट एशिया टीवी म्यूजिक अवॉर्ड्स में बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने इसका जट्ट, टोचन, सेल्फ मेड, फेमस और वॉर्निंग शॉट्स जैसे म्यूजिक वीडियो जारी किए थे। 

सिद्धू मूसेवाला के गानों को लाखों- करोड़ों व्यूज मिलते थे

सिद्धू मूसेवाला युवाओं में काफी लोकप्रिय थे। उनके गानों को लाखों- करोड़ों व्यूज मिलते थे। गायकी के साथ साथ वह राजनीति में भी सक्रिय थे। अपने बलबूते उन्होंने नाम कमाया और अच्छी प्रॉपर्टी बनाई थी। सिद्धू मूसेवाला की नेट वर्थ की अगर बात करें तो उनकी नेट वर्थ तकरीबन 29 करोड़ थी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!