Jammu Kashmir: शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक आतंकी को किया ढेर, 2 जवान शहीद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 01:10 PM IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। इस मुठभेड़ में 2 जवान भी शहीद हो गए हैं। शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया।

Jammu Kashmir: शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक आतंकी को किया ढेर, 2 जवान शहीद
Photo Credit: ANI

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर जारी है। शोपियां के जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में एनकाउंटर चल रहा है। आतंकियों के खिलाफ पुलिस और सेना का ये साझा ऑपरेशन है। अब तक एक आतंकी मुठभेड़ में मारा गया है। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। इस एनकाउंटर में सेना के 2 जवान भी शहीद हो गए हैं।

बताया गया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अभी मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं हुई है और न ही यह पता चला है कि वह किस समूह से जुड़ा हुआ था। 

End of Article