जगदीश टाइटलर पर फिर मचा बवाल, दिल्ली कांग्रेस के मंच पर आए नजर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 1, 2021, 05:43 PM IST

कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं टाइटलर इस सबसे बेफ्रिक नजर आ रहे हैं।

जगदीश टाइटलर पर फिर मचा बवाल, दिल्ली कांग्रेस के मंच पर आए नजर 

Jagdish Tytler Cotrovercy: सिख दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर को कांग्रेस की कमिटी में शामिल किए जाने पर विवाद अभी थमा नहीं था अब सोमवार को टाइटलर कांग्रेस के मंच पर भी नज़र आए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर में आज 'सदस्यता अभियान' की शुरुआत हुई, इसी कार्यक्रम के मंच पर दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार के साथ जगदीश टाइटलर भी नज़र आए।

टाइटल को स्थायी सदस्य मनोनीत किए जाने पर हुए विवाद के सवाल पर जब दिल्ली के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'सबसे ज्यादा सम्मान अपराधियों को बीजेपी ने दिया है, किसानों पर जीप चलाने वाले वालों को पद देते हैं और हम पर सवाल उठा रहे हैं, जिसको भी सदस्य बनाया गया है वो नियम के तहत है सभी पूर्व सांसद को मेंबर बनाया जाता है कोई सजा नहीं हुई है और पूरा मामला साफ है, जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं वो दूसरों पर पत्थर नहीं मारते हैं।'

कौन हैं जगदीश टाइटलर?

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सिख विरोधी दंगे फैले थे इन दंगों में कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर की संदिग्ध भूमिका थी। इसको लेकर हुई जांच में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट लगा दी थी। हालांकि इस दंगे में अपने पति को खोने वाली लखविंदर कौर की याचिका पर दिल्ली की एक अदालत ने सारी क्लोजर रिपोर्ट खारिज कर दी थी। 

बीजेपी और अकाली दल के आरोपों पर हमने जब जगदीश टाइटलर से पूछा तो उनका जवाब था कि सारे आरोप राजनीतिक हैं, सीबीआई मुझे क्लीनचिट दे चुकी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा