IRCTC Trains Cancelled List, 29 March: भारतीय रेलवे ने आज भी रद्द कीं कई ट्रेनें, निकलने से पहले देखें लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2022, 06:10 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 29 March 2022: भारतीय रेलवे ने आज भी कई ट्रेनों को कैंसिल किया है। यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले यहां देखें पूरी लिस्‍ट।

IRCTC Trains Cancelled List, 29 March: भारतीय रेलवे ने आज भी रद्द कीं कई ट्रेनें, निकलने से पहले देखें लिस्ट

IRCC RTailway Train Cancelled List Today, 29 March 2022: खराब मौसम और कई अन्य वजहों से भारत में हर दिन कोई न कोई ट्रेन कैंसिल हो जाती है। भारत रेलवे को आज भी कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। देश में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले यह जरूर जान लें कि कहीं आज आपकी ट्रेन रद्द या डायवर्ट तो नहीं की गई है। आज 213 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, जबकि 3 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है और 19 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। यह जानकारी हर दिन भारतीय रेलवे द्वारा शेयर की जाती है।

आप इसे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद से देखा जा सकता है। इस संबंध में यहां गौर करने वाली बात है कि रेलवे की ओर से लगातार इस सूची को अपडेट किया जाता है और ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशिड्यूल ट्रेनों की संख्‍या बढ़ भी सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्‍ट जानकारी बेवसाइट से हासिल करें। अब अगर आपका सवाल है कि इसे वेबसाइट से कैसे चेक करें तो इसे कुछ आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करते हुए देखा जा सकता है।

ऐसे चेक करें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट-

सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा। यहां क्लिक करें।
इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का विकल्‍प भी होगा, अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें।

ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इन पर क्लिक करें। 
तारीख की जानकारी जरूर कर लें, कि आप जिस डेट की कैंसिल ट्रेनों का पता लगा रहे हैं, वेबसाइट पर उसी तारीख लिखी है या नहीं। इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए आप रिश‍ेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट भी चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि जिस ट्रेन से आपको यात्रा करनी है, कहीं वह तो कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल नहीं है।

End of Article