IRCTC Trains Cancelled List, Jan 29: आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, सफर के लिए निकलने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2022, 06:00 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 29 January 2022: ठंड और कोहरे के चलते भारतीय रेलवे ने आज भी कई ट्रेनों को रद्द किया है। यहां देखें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट।

IRCTC Trains Cancelled List, Jan 29: आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, सफर के लिए निकलने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

RCTC Railway Train Cancelled List Today, 29 January 2022: ठंड और कोहरे ने ट्रेनों की आवाजाही को काफी प्रभावित किया है। जिसकी वजह से भारतीय रेलवे को लगातार कई दिनों से ट्रेनों को रद्द करना पड़ रहा है। आज अभी कई रूटों पर ट्रेनें रद्द हैं। यूपी, बिहार समते उत्तर भारत से चलने वाली प्रभावित हुई हैं। अगर आप आज ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो उससे पहले पता कर लें कि आपकी ट्रेन की क्या स्थिति है। आज 426 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। 03 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है, जबकि 06 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। यह संख्या बदल भी सकती है।

रेलवे ने आज कौन-कौन सी ट्रेनों को रद्द किया है। इसके बारे में जानने के लिए वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद ले सकते हैं, जहां आपको ट्रेन नंबर डालने पर ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप पूरी तरह या आंशिक तौर पर रद्द ट्रेनों की लिस्ट भी देख सकते हैं।

ऐसे देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट 

  1. सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
  2. अब आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा, जहां आपको क्लिक करना है। इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का विकल्‍प भी होगा, अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें।
  3. ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इस पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपके स्‍क्रीन पर रद्द, रिश‍ेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट सामने आ जाएगी, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यहां गौर करने वाली बात ये है कि कैंसिल, रिश‍ेड्यूल और रूट चेंज से जुड़ी जानकारी लगातार अपडेट होती रहती हैं, इसलिए इस संख्‍या में बदलाव भी हो सकता है। सही जानकारी के लिए वेबसाइट जरूर देखें।

End of Article