IRCTC Trains Cancelled List, 14 July:मौसम की मार, बाढ़ बारिश का असर, आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 06:00 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 14 July 2022: भारी बारिश, बाढ़ और अन्य वजहों से आज कई ट्रेनों को कैंसिल, रिशेड्यूल और डायवर्ट किया गया है। इसलिए सफर पर निकलने से पहले यहां कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखें।

IRCTC Trains Cancelled List, 14 July:मौसम की मार, बाढ़ बारिश का असर, आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 14 July 2022: देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिसका असर यातायात साधनों पर पड़ा है। इसी तरह ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा है। इसलिए भारतीय रेलवे को आज भी कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। गौर हो कि देश में बड़ी संख्‍या में लोग प्रति दिन ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले ही यहां जान लें कि आज आपकी ट्रेन रद्द या डायवर्ट तो नहीं की गई है?  

यह जानकारी हर दिन भारतीय रेलवे द्वारा शेयर की जाती है। इसे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद से देखा जा सकता है। आज रद्द या डायवर्ट किए गए ट्रेनों की बात करें तो 181 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, 05 ट्रेनों को रिशेड्यूल जबकि 11ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है और ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की संख्‍या बढ़ भी सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्‍ट जानकारी बेवसाइट से हासिल करें। अब अगर आपका सवाल है कि इसे वेबसाइट से कैसे चेक करें तो इसे कुछ आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करते हुए देखा जा सकता है।

ऐसे चेक करें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट-
सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा। यहां क्लिक करें।
इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का विकल्‍प भी होगा, अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें।
ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इन पर क्लिक करें। इस क्रम में तारीख की तस्‍दीक जरूर कर लें, कि आप जिस डेट की कैंसिल ट्रेनों का पता लगा रहे हैं, वेबसाइट पर उसी तारीख लिखी है या नहीं। 
इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए आप रिश‍ेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट भी चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि जिस ट्रेन से आपको यात्रा करनी है, कहीं वह तो कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल नहीं है।
गौर हो कि रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है और ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशिड्यूल ट्रेनों की संख्‍या बढ़ भी सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्‍ट जानकारी बेवसाइट से प्राप्त करते रहें। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा