No Holi celebration: इस बार भी होली पर भारी पड़ा कोरोना, इन-इन राज्यों में लगा दी है रोक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2021, 06:00 AM IST

Holi celebrations banned: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते कई राज्यों में होली के उत्सवों पर रोक लगा दी गई है। यहां जानें कहां-कहां होली पर प्रतिबंध है।

No Holi celebration: इस बार भी होली पर भारी पड़ा कोरोना, इन-इन राज्यों में लगा दी है रोक
Photo Credit: AP

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। शनिवार को देश में कोरोना के 62,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए। पिछले कुछ दिनों से लगातार मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इसी के चलते कई राज्य सरकारों ने सार्वजनिक रूप से होली खेलने पर रोक लगा दी है। यहां जानें किन-किन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने होली पर रोक लगा दी है:

दिल्ली

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश दिया कि होली और नवरात्रि जैसे आगामी त्योहारों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक रूप से समारोह नहीं मनाए जाएंगे।

महाराष्ट्र

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (BMC) ने घोषणा की कि 28 और 29 मार्च को निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने की अनुमति नहीं होगी। महाराष्ट्र के पुणे जिले में भी होली पर रोक लगाई गई है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए राज्य के लोगों को होली सादे तरीके से मनानी चाहिए और भीड़ लगाने से बचना चाहिए।

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने भी कहा कि संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सार्वजनिक तौर पर होली मनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। गृह तथा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया, 'हरियाणा सरकार ने कोरोना के मद्देनजर होली का त्योहार सार्वजनिक तौर पर मनाने पर रोक लगाई है।'

राजस्थान

राजस्थान सरकार ने होली व शब ए बारात पर सार्वजनिक स्थानों पर किसी तरह का कार्यक्रम करने पर रोक लगा दी है। आदेश के तहत जारी दिशानिर्देश की निरन्तरता में होली व शब-ए-बारात के अवसर पर 28 व 29 मार्च को सार्वजनिक स्थलों पर, सार्वजनिक मैदानों, सार्वजनिक पार्क, बाजार व धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के आयोजनों पर रोक लगाई गई है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने होली मिलन और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कोविड-19 का संक्रमण रोकने के लिये होली आदि त्यौहार अपने घर पर ही मनाएं। चौहान ने प्रदेशवासियों को अपने संदेश में कहा, 'कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिये होली आदि त्यौहार अपने घर पर ही मनाएं। बिना भीड़-भाड़ के रस्में निभायें और परंपराएं पूरी करें।'

बिहार

बिहार सरकार ने भी सार्वजनिक स्थानों पर होली खेलने को मना किया है। होलिका दहन के अवसर पर कम से कम संख्या में व्यक्ति एकत्रित होंगे और इस अवसर पर कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन करना आवश्यक होगा। 

पंजाब

यहां होली के सभी उत्सवों पर प्रतिबंध है। होलिका दहन की अनुमति है, लेकिन अधिकतम 5 व्यक्तियों के साथ।

उत्तर प्रदेश

होली समारोह की पूर्व अनुमति के बिना कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा। 60 साल से ऊपर के लोग, 10 साल से कम उम्र के बच्चे और बीमारी वाले लोग घर के अंदर रहें। इनके अलावा गुजरात, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और चंडीगढ़ ने भी होली समारोहों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा