Hijab Controversy: कर्नाटक में हिजाब विवाद पर फैसला आने के बाद परीक्षा का बहिष्कार कर हॉल से बाहर निकलीं छात्राएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2022, 05:22 PM IST

karnataka student Boycott exam:कर्नाटक के यादगिर इलाके में एक सरकारी कॉलेज की कुछ छात्राओं ने हिजाब विवाद पर हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद परीक्षा का बहिष्कार कर दिया।

Hijab Controversy: कर्नाटक में हिजाब विवाद पर फैसला आने के बाद परीक्षा का बहिष्कार कर हॉल से बाहर निकलीं छात्राएं

नई दिल्ली: कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा हिजाब को इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं मानने और स्कूलों में ड्रेस ही पहनने का फैसला देने के बाद राज्य के एक सरकारी कॉलेज की कुछ छात्राओं ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि हिजाब पहनी हुईं ये छात्राएं परीक्षा हॉल से बाहर आ गईं। 

ये छात्राएं कॉलेज में हिजाब पहनकर ही परीक्षा देने पहुंची थीं और हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला आने के देर के भीतर ही यह घटना सामने आई, कर्नाटक के यादगिर के सुरापुरा तालुका के केम्बावी सरकारी कॉलेज की छात्राओं परीक्षा का बहिष्कार किया और वे बाहर आ गईं। एग्जाम मंगलवार सुबह 10 बजे स्टार्ट हुआ था, इस बीच फैसले की खबर आने के बाद ये हुआ है।

बताते हैं कि कालेज मैनेजमेंट के मुताबिक करीब 35 छात्राओं ने परीक्षा का बहिष्कार किया, कहा जा रहा है कि इन छात्राओं ने कहा है कि वे अपने पेरेंट्स और घरवालों से चर्चा करने के बाद तय करेंगी कि वे बगैर हिजाब के कक्षा में आएंगी या नहीं, उनके इस कदम की खासी चर्चा हो रही है।

"हिजाब" पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने ये दिया है फैसला

कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्कूल और कॉलेज के क्लास में हिजाब पहनने की अनुमति देने का अनुरोध करने वाली उडुपी में गवर्नमेंट प्री-यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज की मुस्लिम छात्राओं के एक वर्ग की अर्जी खारिज कर दी। तीन जजों की बैंच ने कहा कि स्कूल यूनिफॉर्म जरूरी है और संवैधानिक रूप से स्वीकृत है जिस पर छात्राएं आपत्ति नहीं उठा सकती हैं। कोर्ट ने कहा कि हिजाब पहनना जरूरी धार्मिक प्रथा नहीं है। छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म पहनने से मना नहीं कर सकते। 

End of Article