Hathras Case: पीड़िता की वकील ने कहा- SIT को 7 दिन में रिपोर्ट देनी थी, अब तक कोर्ट में प्रस्तुत नहीं की गई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2020, 10:51 PM IST

Hathras Case: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में हाथरस केस पर अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी। इस सुनवाई में डीएम, एसपी और परिवार के सदस्यों को उपस्थित होना होगा।

Hathras Case: पीड़िता की वकील ने कहा- SIT को 7 दिन में रिपोर्ट देनी थी, अब तक कोर्ट में प्रस्तुत नहीं की गई

लखनऊ: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंड पीठ ने बुधवार को हाथरस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 27 जनवरी तय की, क्योंकि सीबीआई ने जांच पूरी करने के लिए कुछ और समय मांगा है। सीबीआई ने अदालत को सूचित किया कि जांच पूरी करने में कुछ और समय लगेगा। पीड़ित परिवार की वकील सीमा कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार ने SIT का गठन किया था जिसे 7 दिन में रिपोर्ट देनी थी, उस SIT को पीड़ित परिवार ने स्टेटमेंट दिया था कि DM के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ये रिपोर्ट अब तक कोर्ट में प्रस्तुत नहीं की गई है।

सीमा कुशवाह ने कहा, 'इसी कारण राज्य सरकार यह बहाना दे रही है कि DM के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। DM के खिलाफ SP हाथरस को शिकायत की जा चुकी है।'

उन्होंने कहा कि सीबीआई आज अदालत में स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सकी, उन्होंने कहा कि वे 18 दिसंबर तक पूरी जांच करेंगे और फिर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेंगे। अगली सुनवाई में डीएम, एसपी और परिवार के सदस्यों को उपस्थित होना होगा। 

14 सितंबर का है मामला

न्यायमूर्ति पंकज मित्तल और न्यायमूर्ति राजन रॉय की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। हाथरस कथित बलात्कार एवं हत्याकांड मामले की जांच कर रही सीबीआई ने 25 नवंबर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के समक्ष तफ्तीश की स्थिति रिपोर्ट पेश की थी। गौरतलब है कि 14 सितंबर को अपने गांव के चार लोगों द्वारा कथित सामूहिक बलात्कार के बाद एक पखवाड़े बाद दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवती की मृत्यु हो गई थी।

End of Article