Hathras Case: कौन है हाथरस का 'गुनहगार' गौरव शर्मा, सपा कनेक्शन पर सीएम योगी ने भी उठाए सवाल!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2021, 05:43 PM IST

हाथरस में एक शख्स को गोली मारने वाले केस में मुख्य आरोपी गौरव शर्मा का संबंध समाजवादी पार्टी से है क्या? ये सवाल सामने आ रहा है इसके पीछे की वजह भी है, गौरव का फेसबुक इस बात की काफी हद तक तस्दीक कर रहा है।

Hathras Case: कौन है हाथरस का 'गुनहगार' गौरव शर्मा, सपा कनेक्शन पर सीएम योगी ने भी उठाए सवाल!
Photo Credit: Facebook

उत्तर प्रदेश का हाथरस कुछ महीने पहले गैंगरेप की एक घटना के बाद से सु्र्खियों में था इस बार फिर उसे लेकर खबरें लिखी जा रही हैं और न्यूज चैनलों के कैमरों का रूख हाथरस की ओर है, दरअसल इस बार यहां के सासनी क्षेत्र के ग्राम नौजरपुर में ढाई साल पूर्व की रंजिश के चलते एक व्यक्ति को गोली मार दी गई मुख्य आरोपी पर 2018 में छेड़खानी का आरोप लगा था आरोपी ने मृतक की बेटी के साथ ही छेड़खानी की थी इस मौत की वजह भी शायद यही घटना है जिसका आरोप पीड़ित परिवार गौरव शर्मा पर लगा रहा है।

2018 में छेड़खानी के आरोप में गौरव शर्मा को जेल हुई थी, बताते हैं कि आरोपी और छेड़खानी की पीड़िता के किसान पिता के बीच बहस हुई जिसके बाद आरोपी ने गुस्से ने में आकर उन्हें गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई, अब ये मामला खासा तूल पकड़ गया है, आरोपी फरार है और उसपर 1 लाख का इनाम घोषित किया गया है।

इस मामले पर सपा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए थे, वहीं अब सामने आया है कि मुख्य आरोपी सपा से ही जुड़ा हुआ है पीड़िता ने भी कहा कि आरोपी सपा से संबंध रखता है सपा के कई पोस्टर भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें गौरव भी है। 

गौरव सौंगरा उर्फ रूद्राक्ष पंडित हाथरस के सौंगरा का रहने वाला है उसके फेसबुक पर सपा नेताओं के साथ उसकी नजदीकियां काफी कुछ बयां करती हैं, उसने आज सपा अध्यक्ष की किसान पंचायत जो टप्पल में हो रही है उसके लिए भी भारी भीड़ जुटाने की अपील करते हुए उसके पोस्टर सामने आए हैं।

बताते हैं कि गौरव शर्मा की शादी साल 2009 में हुई थी और उसकी एक बेटी है गौरव को लोग रुद्राक्ष पंडित के नाम से भी जानते हैं। 

वहीं हाथरस मामले पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए हाथरस की घटना का जिक्र किया, उन्होंने कहा 'कल हाथरस में भी साबित हुआ है, दिनभर सोशल मीडिया पर यह चला कि टोपी वाला कौन था? हाथरस की घटना ने इस टोपी को फिर से कटघरे में खड़ा किया है।' उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा 'कल हाथरस में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई, क्या समाजवादी पार्टी का उस अपराधी से कोई संबंध नहीं है? हर अपराधी के साथ समाजवादी शब्द क्यों जुड़ जाता है. मैं यह पूछना चाहता हूं यह कौन सी स्थिति है, कौन सी मजबूरी है?'

मुख्‍यमंत्री योगी ने इसका जवाब देते हुए कहा- आज अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी की एक रैली है और रैली के पोस्टर उस अपराधी द्वारा लगाए गए हैं, वह भी समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ लगाए गए हैं, यह क्या साबित करता है? वह पीड़ित लड़की भी चिल्ला चिल्ला कर कह रही है कि उस अपराधी का संबंध किससे है?'

सभी आरोपियों पर NSA तामील करने के निर्देश

इस मामले में यूपी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों पर एनएसए तामील करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2018 में आरोपी के खिलाफ पीड़ित परिवार ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी। घटना वाले दिन पीड़ित की लड़कियां और आरोपी की पत्नी और उसकी चाची मंदिर गए थे। मंदिर में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में आरोपी और मृतक की एक दूसरे से कहासुनी हुई और उस क्रम में आरोपी ने गोली मार दी। इस केस में कुल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है और दो की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है।

End of Article