गुजरात में हमारे ऑफिस पर रेड- अरविंद केजरीवाल के दौरे के बीच AAP का दावा, पुलिस का इन्कार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 11:11 AM IST

गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है। फिलहाल वहां बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार है, जबकि सूबे इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर दिल्ली के सीएम और आप संयोजक की सोमवार को अहमदाबाद में तीन बैठकें हैं।

गुजरात में हमारे ऑफिस पर रेड- अरविंद केजरीवाल के दौरे के बीच AAP का दावा, पुलिस का इन्कार
Photo Credit: IANS

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से दावा किया गया कि पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सूबे में पहुंचते ही पुलिस ने दल के दफ्तर पर छापेमारी की। आप के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने अहमदाबाद के नवरंगपुरा इलाके में पार्टी कार्यालय पर रेड डाली, पर उन्हें कुछ हासिल न हुआ। 

गढ़वी ने रविवार देर रात एक ट्वीट किया था, ‘‘केजरीवाल के यहां पहुंचते ही स्थानीय पुलिस ने अहमदाबाद में आप कार्यालय पर छापा मारा। वे दो घंटे तक कार्यालय की तलाशी लेने के बाद चले गए क्योंकि उन्हें कुछ नहीं मिला।’’ गढ़वी के ट्वीट को टैग करते हुए केजरीवाल ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आप को गुजरात के लोगों से अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है, इसके कारण सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) होश खो बैठी है। दिल्ली के बाद, उन्होंने गुजरात में भी छापेमारी शुरू कर दी है लेकिन दिल्ली की तरह उन्हें गुजरात में भी कुछ नहीं मिला है।’’

इस बीच, पुलिस की ओर से इस दावे का सरासर खंडन किया गया। इन्कार करते हुए एक पुलिस अफसर ने बताया कि उनकी ओर से कहीं कोई छापेमारी नहीं की गई। पुलिस ने यह भी बताया कि आप पदाधिकारियों से जब इस बारे में संपर्क किया गया तो उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि छापेमारी किसने की और वास्तव में क्या हुआ। नवरंगपुरा पुलिस थाना के निरीक्षक पी. के. पटेल ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसी कोई छापेमारी नहीं की गई थी।

पटेल ने सोमवार (12 सितंबर, 2022) को समाचार एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘छापे को लेकर गढ़वी के ट्वीट के बारे में जानकारी मिलने के बाद बाद मैं व्यक्तिगत रूप से रविवार रात पार्टी कार्यालय गया और विवरण मांगा। लेकिन वहां मौजूद यज्ञेश नामक व्यक्ति सहित पार्टी नेताओं ने गढ़वी के दावे के मुताबिक कोई विवरण नहीं दिया कि कौन आया था और वास्तव में क्या हुआ। था’’

दरअसल, गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है। फिलहाल वहां बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार है, जबकि सूबे इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर दिल्ली के सीएम रविवार (11 सितंबर, 2022) की शाम अहमदाबाद पहुंचे। सोमवार को अहमदाबाद में तीन बैठकें हैं। वह इस दौरान ऑटो चालकों, व्यापारियों और वकीलों के साथ बातचीत करेंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा