तो गुजरात में शराबबंदी खत्म करेगी AAP? दारू के फायदे गिनवा रहा उम्मीदवार, कहा- शराब बुरी चीज नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 11:59 PM IST

गुजरात में 1960 से शराब बंदी लागू है। हालांकि राज्य में तस्करी के जरिए शराब मिलती रही है। कई बार पुलिस ने तस्करों को पकड़ा भी है।

तो गुजरात में शराबबंदी खत्म करेगी AAP? दारू के फायदे गिनवा रहा उम्मीदवार, कहा- शराब बुरी चीज नहीं

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की शराब नीति पर विपक्ष गंभीर आरोप लगाते रहा है। शराब बेचने से लेकर शराब पीने की उम्र तक को लेकर केजरीवाल सरकार सवालों के घेरे में है। अब गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल की पार्टी का एक उम्मीदवार, राज्य में शराब का फायदा बताते घूम रहा है। उम्मीदवार की बातों से ऐसा लग रहा है, जैसे राज्य में आप की सरकार बनने के बाद गुजरात से शराब बंदी खत्म हो जाएगी।

गुजरात की सोमनाथ विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार जगमल वाला ने दावा किया है कि शराब पीना फायदेमंद है। इससे नुकसान नहीं होता है। उन्होंने कहा- "दुनिया में 196 देश हैं जहां 800 करोड़ लोग रहते हैं। इन सभी 196 देशों में शराब पीने की आजादी है। अकेले भारत की आबादी 130-140 करोड़ है और पूरे देश में शराब पीने की आजादी है। शराब पर प्रतिबंध केवल गुजरात में है। जो यह साबित करता है कि शराब खराब नहीं है। बड़े डॉक्टर, आईएएस और आईपीएस अधिकारी शराब का सेवन करते हैं।"

आप नेता के इस बयान के बाद से राज्य में केजरीवाल की पार्टी विरोधियों के निशाने पर आ गई है। बीजेपी ने इस बयान के लिए माफी की मांग की है। भाजपा ने कहा है कि  गुजरात को बदनाम करने और शराब पीने को बढ़ावा देने के लिए आप नेता माफी मांगें। 

बता दें कि गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे तो मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच होते आया है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी इस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटी है। हालांकि पिछले चुनाव में केजरीवाल और उनकी पार्टी ने मेहनत की थी, लेकिन तब वो असफल रहे थे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?