Hamid Ansari: 'देश में असहिष्णुता एवं असुरक्षा का महौल', पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का हिंदू राष्ट्रवाद पर विवादित बयान 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2022, 07:56 AM IST

Hamid Ansari: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा है कि देश में खासकर एक धर्म के लोगों को उकसाया जा रहा है। देश में असहिष्णुता को हवा दी जा रही है और असुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा है। पूर्व उपराष्ट्रपति के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। 

Hamid Ansari: 'देश में असहिष्णुता एवं असुरक्षा का महौल', पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का हिंदू राष्ट्रवाद पर विवादित बयान 

नई दिल्ली : देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने हिंदू राष्ट्रवाद पर विवादित बयान दिया है। इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि 'हिंदू राष्ट्रवाद चिंता का विषय है। देश में धार्मिक आधार पर लोगों को बांटा जा रहा है। लोगों में राष्ट्रीयता को लेकर विवाद पैदा किया जा रहा है। खासकर एक धर्म विशेष के लोगों को उकसाया जा रहा है। देश में असहिष्णुता को हवा दी जा रही है और असुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा है। पूर्व उपराष्ट्रपति के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। 

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का पलटवार

पूर्व उपराष्ट्रपति के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो व्यक्ति विरोध करते-करते देश विरोध पर उतर आते हैं। उन्होंने राजनीति से प्रेरित होकर बयान दिया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अंसारी जैसे लोगों को देश में हिंदुओं पर होने वाले हमले नहीं दिखाई देते।

'देश की गलत छवि पेश करते हैं कुछ लोग'

अत्याचार एवं उत्पीड़न पर ये लोग दोहरा रवैया अपनाते हैं। पहले की सरकारों में दंगे हुआ करते थे लेकिन अब देश में वैसा कुछ नहीं है फिर भी ये लोग अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की गलत छवि पेश करते हैं। यह पहली बार नहीं है जब हामिद अंसारी ने विवादित बयान दिया है। इसके पहले भी वह कई बार अपने बयानों के चलते भाजपा एवं लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। 

End of Article