Encounter in Jammu Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी है मुठभेड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2020, 08:07 AM IST

Encounter in Kulgam: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में हो रही है।

Encounter in Jammu Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी है मुठभेड़

कुलगाम: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। खबरों के मुताबिक यह मुठभेड़ बुधवार देर रात यमराक इलाके में शुरू हुई। 34 आरआर बटालियान और कश्मीर पुलिस की टीम को इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर ली गई। इस दौरान जैसे ही सुरक्षाबलों ने आगे बढ़ना शुरू किया तो आतंकियों ने गोलियों बरसाना शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने चलाया है अभियान

सेना और पुलिस के इस संयुक्त अभियान में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दरअसल सुरक्षाबलों ने इन दिनों दक्षिण कश्मीर के कई हिस्सों में इन दिनों आतंकियों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चला रखे हैं। कई आतंकियों को सुरक्षाबले ढेर कर चुके हैं। इससे पहले बुधवार को ही घाटी के अवंतीपोरा इलाके से स्थानीय पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया था।

बुधवार को गिरफ्तार हुए थे चार आतंकवादी

चारों आतंकियों की पहचान शबीर अहमद, शीराज अहमद डार, शफात अहमद मीर और इशफाक अहमद शाह के रूप में हुई है जो स्थानीय बाथे इलाके के रहने वाले हैं। इन लोगों के पास से विस्फोटक सामग्री और अन्य चीजें बरामद हुई हैं। ये सभी घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को आश्रय, साजो-सामान और अन्य तरह की मदद उपलब्ध कराने का काम करते थे।

सेना का अभियान है जारी

 आपको बता दें कि हाल ही आर्मी ने कश्मीर में हुए एक एनकाउंटर के दौरान हिजबुल के कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने पहले हंदवाड़ा के एक घर में नायकू को घेर लिया था जिसके बाद उसने अंदर से फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। सुरक्षाबलों ने पूरी सतर्कता बरतते हुए कई घंटों तक चली कार्रवाई के बाद रियाज नायकू को मार गिराया था उसके सिर पर 12 लाख रुपए का इनाम था। 

End of Article