Goa CM:दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले- 'गोवा में सीएम बदलना चाहती है भाजपा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2021, 06:17 PM IST

Goa CM Pramod Sawant Update:गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भाजपा गोवा में सीएम को बदलना चाहती है।

Goa CM:दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले- 'गोवा में सीएम बदलना चाहती है भाजपा'

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का दावा है कि गोवा के सीएम प्रमोद सावंत को भाजपा बदलना चाहती है । इस बदलाव के पीछे की 10 वजह वो भी जो भाजपा सोच रही है। मनीष सिसोदिया ने कहा 'गोवा के चुनाव में ढाई महीने का समय बचा है। इस बीच हमें खबर मिली है कि भाजपा अपना मुख्यमंत्री बदलने जा रही है। 

प्रमोद सावंत से गोवा की जनता दुखी है वहां प्रमोद सावंत ने कोई काम नही किया है। यह बात भाजपा जानती है। इससे पहले भाजपा उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री बदल चुकी है। मनीष सिसोदिया का ये दावे इस वक्त बड़े हो जाते हैं क्योंकि गोवा में जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।

AAP भी गोवा में कर रही चुनाव लड़ने कि तैयारी 

 मनीष सिसोदिया ने ये भी बताया कि भाजपा ऐसा क्यों करना चाहती है । 'भाजपा ने प्रमोद सावंत की 10 पॉइंट की फैलियर लिस्ट तैयार की है। गोवा में कोरोना मिस मैनेजमेंट इतना अधिक था कि पंचायत को भूमिका निभानी पड़ी। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बीच खींचतान भी जमकर हुआ। बड़े बड़े घोटाले हो रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं को रुपए बांटें गए।

'गोवा में लॉ एंड ऑर्डर का हाल बेहाल है'

प्रमोद सावंत ने कोरोना रिलीफ के नाम पर फेक प्रॉमिस किया। प्रमोद सावंत रोजगार देने में विफल रहे। माइनिंग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। गोवा में लॉ एंड ऑर्डर का हाल बेहाल है, लगातार मर्डर और चोरी के केस बढ़ रहे हैं। बिजली, पानी भी महंगा किया गया है। सिसोदिया ने इसके बाद ये भी दावा किया कि जनता सरकार से परेशान हैं और इस बार चुनाव में जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।

End of Article