सड़क दुर्घटना में भाजपा के प्रवक्ता और उनकी पत्नी की मौत, पांच घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2020, 01:58 PM IST

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार को कार और ट्रक की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में दिल्ली में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता औरन उनकी पत्नी की मौत हो गई।

सड़क दुर्घटना में भाजपा के प्रवक्ता और उनकी पत्नी की मौत, पांच घायल

कन्नौज (उप्र): भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता संदीप शुक्ला और उनकी पत्नी अनीता की रविवार सुबह एक्सप्रेस वे पर ठठिया के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। शुक्ला परिवार के साथ शादी समारोह में प्रतापगढ़ जा रहे थे।  हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संगम विहार में रहते थे संदीप

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के संगम विहार में रहने वाले भाजपा प्रवक्ता संदीप शुक्ला (45) और उनकी पत्नी अनीता शुक्ला (42) परिजनों के साथ शादी समारोह में भाग लेने प्रतापगढ़ जा रहे थे तभी ठठिया के कट के निकट एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार सवार शुक्ला व उनकी पत्नी अनीता शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई।

दो बेटे हुए घायल

 वहीं उनके पुत्र सिद्धार्थ शुक्ला (10), अभिनव शुक्ला (6) और आरव शुक्ला (3) और पड़ोसी अमित कुमार (19) और आर्यन शर्मा (23) घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ठठिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और परिजन को घटना की सूचना दी गई है।

End of Article