पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद, BSF ने फिरोजपुर के नजदीक बरामद की लावारिस पाकिस्तानी नाव 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2022, 09:01 PM IST

पीएम मोदी के काफिले में हुई सुरक्षा चूक के दो दिन बाद ही सीमा सुरक्षा बल यानि बीएसएफ ने फिरोजपुर के पास एक लावारिश पाकिस्तानी नाव को बरामद किया।

पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद, BSF ने फिरोजपुर के नजदीक बरामद की लावारिस पाकिस्तानी नाव 

फिरोजपुर: पीएम मोदी के काफिले में हुई चूक के दो दिन बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF)ने फिरोजपुर के पास एक लावारिश पाकिस्तानी नाव को बरामद किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएफ ने एक सीमा चौकी के पास इस लावारिश पाकिस्तानी नाव को बरामद किया। बीएसएफ के गश्ती दल ने लकड़ी की नाव को अपने कब्जे में ले लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने एजेंसी को बताया नाव में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

गृह मंत्रालय का कारण बताओ नोटिस जारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान ‘‘सुरक्षा में बड़ी चूक’’ को लेकर बठिंडा पुलिस प्रमुख सहित छह वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि दो दिन पहले पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सुरक्षा में हुई चूक’ के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत विपक्षी दलों की ‘चुप्पी’ पर सवाल करते हुए केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि यह देश की जनता की मांग है।

20 मिनट तक फंसा रहा था काफिला

बुधवार को कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा मार्ग बाधित करने के कारण मोदी का काफिला करीब 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसा रहा था जिसके बाद प्रधानमंत्री अपना पंजाब दौरा बीच में छोड़कर वापस आ गए थे। गृह मंत्रालय ने इस घटना को सुरक्षा में ‘बड़ी चूक’ करार दिया था। वहीं दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस बात से इनकार किया कि सुरक्षा में कोई चूक हुई या इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद था और कहा कि उनकी सरकार जांच के लिए तैयार है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा