अलवर की जन हुंकार रैली में बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहुजा, जो ना बोलें भारत माता की जय उन पर बजाओ लठ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2022, 01:35 PM IST

अलवर में जन हुंकार रैली में बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहुजा ने कहा कि सभी मेव मुसलमानों को हिंदू बनना होगा। इसके साथ यह भी कहा कि जो भारत माता की जय ना बोले उसे पर बजा दो लठ।

अलवर की जन हुंकार रैली में बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहुजा, जो ना बोलें भारत माता की जय उन पर बजाओ लठ

राजस्थान के अलवर में जन हुंकार रैली में बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहुजा ने कहा कि आप सभी मेवों को एक दिन हिंदू बनना पड़ेगा। इसके साथ ही कहा कि बोलो भारत माता की जय जो नहीं बोला उसका लठ दो। उन्होंने कहा कि देश में मुसलमानों ने राज नहीं किया, जो मुसलमान है उनको तो जबरन हिंदू से मुसलमान बनाया गया। आप लोगों को वापस हिंदू बनना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तुष्टीकरण की राजनीति की जा रही है उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस की सरकार हिंदुओं का उत्पीड़न कर रही है। करौली, अलवर और जोधपुर का उदाहरण सबके सामने है। 

विवादित बयानों से ज्ञानदेव आहुजा का नाता
ज्ञानदेव आहुजा ने कहा कि आपके पिता और दादा को पीटा गया और मुसलमान बनने के लिए मजबूर किया गया। मुगलों ने आज के मुसलमानों को परेशान किया, बहनों और बेटियों का बलात्कार किया, फिर वे मुसलमान बन गए, नहीं तो वे हिंदू थे। आज के मुसलमान हिंदुओं से धर्मांतरण के बाद ही बने हैं। तो एक जिस दिन मुसलमानों को हिंदू बनना होगा। करौली और जोधपुर हिंसा और अलवर के राजगढ़ में मंदिर तोड़ने की घटना के खिलाफ भगवा पार्टी ने राजस्थान के अलवर से जन हुंकार रैली की शुरुआत की. इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और अरुण चतुर्वेदी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

अलवर मंदिर मामला: कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, जितेंद्र सिंह बोले- चोर कोतवाल को डांटे


End of Article