लद्दाख में चीन ने फिर चली चाल! भारतीय सीमा के अंदर आर्मी ने चीनी सैनिक को दबोचा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2021, 03:56 PM IST

Chinese Army Soldier Apprehended: भारत और चीन के बीच तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। इस बीच लद्दाख में एक चीनी सैनिक को भारतीय फौज ने दबोच लिया है।

लद्दाख में चीन ने फिर चली चाल! भारतीय सीमा के अंदर आर्मी ने चीनी सैनिक को दबोचा

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पिछले कई महीनों से चल रहे तनाव का फिलहाल कोई हल निकलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। लद्दाख में 08 जनवरी को पैंगोंग त्सो झील के रेजांग ला हाइट्स क्षेत्र में एक चीनी सैनिक को भारतीय आर्मी ने धर दबोचा है। यह पीएलए सैनिक एलएसी को पार कर भारत के इलाके में आ गया था जिससे भारतीय सेना फिलहाल पूछताछ कर रही है और इसके बाद संतुष्ट होने पर ही इसे चीनी अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

पूछताछ जारी

खबर के मुताबिक 8 जनवरी, 2021  लद्दाख में एलएसी में पैंगोग त्सो लेक पर भारत की तरफ एक चीनी सैनिक आया था जिसे भारतीय सैनिकों ने हिरासत में ले लिया। वहीं चीनी सेना के बयान के मुताबिक ये सैनिक रास्ता भटक कर भारत की सीमा में प्रवेश कर गया था जिसे भारतीय सैनिकों ने पकड़ लिया है। फिलहाल सेना हर एंगल से जांच कर रही है और हालातों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और सैनिक से पूछताछ जारी है। अगर सेना के अधिकारी जांच से संतुष्ट होते हैं तो उसे चीन को सौंप दिया जाएगा। 

पिछले साल से बना हुआ है तनाव

आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच पिछले साल अप्रैल से ही तनाव बना हुआ है। इसके बाद 20 जीन को गलवान घाटी में धोखे से चीनी सैनिकों ने भारतीयों सैनिकों पर जो वार किया उससे दोनों देशों के बीच संबंध और बिगड़ गए। चीन द्वारा की गई इस धोखेबाजी में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। हालांकि चीन को भी इस दौरान खासा नुकसान हुआ था और उसके दोगुने सैनिक मारे गए थे।

दोनों देशों के बीच संघर्ष खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की कई दौर की बातचीत हो चुकी हैं लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है। दोनों देशों के सैनिक इस सर्द भरे मौसम में अभी भी एलएसी पर तैनात हैं। 

End of Article