चालबाज चीन को भारत ने इस जगह पछाड़ा..ECOSOC में नहीं मिली जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2020, 07:17 AM IST

UN में चीन को झटका लगा है  भारत अगले चार साल तक के लिए संयुक्त राष्ट्र के ECOSOC का सदस्य बना है, भारत की ये उपलब्धि खासी अहम मानी जा रही है।

चालबाज चीन को भारत ने इस जगह पछाड़ा..ECOSOC में नहीं मिली जगह

वाशिंगटन: भारत को आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) की संस्था यूनाइटेड नेशन कमीशन ऑफ स्टेटस ऑफ वूमन, एक सदस्य के रूप में चुना गया है, सोमवार (स्थानीय समय) में संयुक्त राष्ट्रों में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने कहा।भारत, अफगानिस्तान और चीन ने कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन के लिए चुनाव लड़ा था। इसमें भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के साथ मतदान में जीत हासिल की, जबकि चीन को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

ट्विटर पर त्रिमूर्ति ने कहा, 'भारत ने प्रतिष्ठित ECOSOC निकाय में सीट जीती! भारत को महिलाओं की स्थिति पर आयोग (CSW) का सदस्य चुना गया। यह हमारे सभी प्रयासों में लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण समर्थन है।हम सदस्य देशों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।'

संयुक्त राष्ट्र की इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल( ECOSOC) महिलाओं की स्थिति के लिए काम करती है और भारत, अफगानिस्तान और चीन ने महिलाओं की स्थिति पर आयोग के लिए चुनाव लड़ा था। भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के साथ मतदान में जीत हासिल की जबकि चीन आधे वोट भी नहीं जुटा पाया।। इस साल प्रसिद्ध बीजिंग वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन वीमेन (1995) की 25 वीं वर्षगांठ है। भारत चार साल, 2021 से 2025 तक यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ वीमेन ऑन स्टेटस ऑफ़ वीमेन का सदस्य होगा।

End of Article