हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर से मिले अमरिंदर सिंह, पत्रकारों से कहा- पंजाब में बनाएंगे सरकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2021, 04:54 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। बात में पत्रकारों ने उन्होंने कहा कि पंजाब में उनके गठबंधन की सरकार बनेगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर से मिले अमरिंदर सिंह, पत्रकारों से कहा- पंजाब में बनाएंगे सरकार

नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी नई पार्टी के लिए सदस्यता अभियान बहुत अच्छा चल रहा है और उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में अपने गठबंधन खेमे की जीत की भविष्यवाणी की। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर उनसे मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने कहा कि यह केवल एक शिष्टाचार मुलाकात थी।

सितंबर में पंजाब का मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद इस महीने की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर कांग्रेस छोड़ने अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान बहुत अच्छा चल रहा है, समय की प्रतीक्षा करें। हम (अपने सहयोगियों के साथ) सरकार (पंजाब में) बनाएंगे। 

सिंह ने पहले कहा था कि उनकी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ सीटों का बंटवारा कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा था कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने के बाद ही वह गठबंधन के बारे में सोचेंगे।

अब केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। आज संसद के दोनों सदन से तीन कृषि कानूनों की वापसी का बिल पास हो गया। सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार भी किसानों के छह-सात मुद्दों पर सहमत हो गई है, अब कुछ नहीं बचा है। मैं कुछ लोगों के संपर्क में हूं, मुझे लगता है कि फैसला आज या 4 दिसंबर को लिया जाएगा। सिंह ने कहा कि हालांकि उन्होंने आंदोलन के संबंध में किसान नेताओं के साथ कोई चर्चा नहीं की है, लेकिन उन्हें कुछ नेताओं से जानकारी मिली है जो उनके संपर्क में हैं। 

End of Article