Sawal Public Ka: बीजेपी ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को CM मजबूरी में बनाया ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 12:09 AM IST

महाराष्ट्र के राजनीत‍ि संकट के बीच श‍िवसेना के बागी व‍िधायक एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Sawal Public Ka: बीजेपी ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को CM मजबूरी में बनाया ?

Maharashtra में कई दिनों की खींचतान के बाद आज Eknathn Shinde ने महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर शपथ ले लिया। अब सवाल ये उठने लगा कि BJP ने Maharashtra में Shinde को CM मजबूरी में बनाया या किसी रणनीति के लिए बनाया,गौर हो कि शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शाम साढ़े सात बजे के बाद दक्षिण मुंबई स्थित राजभवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई। शिंदे ने इस दौरान दिवंगत शिवसेना नेताओं-बाल ठाकरे और आनंद दिघे को श्रद्धांजलि दी। उनकी शपथ पूरी होते ही उनके समर्थकों ने नारे लगाए।

वहीं फडणवीस ने उस समय सबको चौंका दिया जब उन्होंने घोषणा की कि शिंदे अगले मुख्यमंत्री होंगे। उनकी घोषणा ने इन उम्मीदों को खारिज कर दिया कि वह शिंदे गुट के समर्थन से मुख्यमंत्री पद पर वापसी करेंगे। 

शिंदे ने समारोह के बाद कहा, "राज्य का विकास मेरी प्राथमिकता है। मैं समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलूंगा।" इससे पहले महाराष्ट्र की राजनीति में गुरूवार को बड़ा बदलाव उस वक्त हो गया जब देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे। गौर हो कि उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन आज हुआ।

End of Article