Bihar Elections: महागठबंधन के सभी 243 उम्मीदवार तय, जारी की गई सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 15, 2020, 09:56 PM IST

Mahagathbandhan candidates list: महागठबंधन ने बिहार चुनाव के लिए सभी 243 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है।

Bihar Elections: महागठबंधन के सभी 243 उम्मीदवार तय, जारी की गई सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सभी उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एमएल) (एल) हैं। राजद जहां 144 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस 70 पर लड़ रही है, इसके अलावा CPI (ML) को 19, CPI (6) और CPM को (4) सीटें मिली हैं। महागठबंधन का नेतृत्व आरजेडी के तेजस्वी यादव कर रहे हैं। 

कांग्रेस ने आज 49 उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची जारी की। कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी उम्मीदवारों की आखिरी सूची में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा औेर लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी के नाम भी शामिल हैं। लव को बांकीपुर और सुभाषिनी को बिहारीगंज से टिकट मिला है।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी। 

ओपिनियन पोल में NDA की सरकार

टाइम्स नाउ और सी वोटर के ओपिनियन पोल के हिसाब से बिहार में एनडीए सरकार की वापसी हो रही है। वहीं बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। एनडीए को 160 और यूपीए को 76 सीटें मिलती दिख रही हैं। सबसे ज्यादा बीजेपी को 85, जेडीयू क 70, आरजेडी को 56 और कांग्रेस क 15 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को 48.2% वोट मिलने का अनुमान है, वहीं आरजेडी और कांग्रेस को 36% वोट मिल सकते हैं। सबसे ज्यादा बीजेपी को 33.8% वोट मिलने का अनुमान है। आरजेडी को 24.3%, जेडीयू को 14.4% और कांग्रेस को 11.7% वोट मिलने का अनुमान है।

End of Article