Andhra Pradesh : ट्रंक में छिपाकर रखी थी गाढ़ी कमाई, 5 लाख रुपए खा गए दीमक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2021, 11:40 AM IST

यह घटना मिलावरम के रहने वाला बिजली जामलय्या के साथ हुई है। अपनी कमाई दीमक द्वारा चट किए जाने के बाद वह सदमे में हैं। जामलय्या सूअर का कारोबार करते हैं।

Andhra Pradesh : ट्रंक में छिपाकर रखी थी गाढ़ी कमाई, 5 लाख रुपए खा गए दीमक
Photo Credit: ANI

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश में एक कारोबारी अपने जीवन की गाढ़ी कमाई बैंक में रखने की बजाय घर में एक ट्रंक में छिपाकर रखा था लेकिन इस पैसे पर चोरों की नहीं बल्कि दीमक की नजर पड़ गई। कुछ ही महीनों में दीमक ने नोटों को खाकर रुपयों के बंडल में बड़े-बड़े छेद कर दिए। अब ये नोट रद्दी में बदल गए हैं। कारोबारी ने 500 और 300 रुपए के नोटों का बंडल बनाकर ट्रंक में छिपाया था। यह घटना राज्य के कृष्णा जिले की है। 

सूअर का कारोबार करते हैं जामलय्या
'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मिलावरम के रहने वाला बिजली जामलय्या के साथ हुई है। अपनी कमाई दीमक द्वारा चट किए जाने के बाद वह सदमे में हैं। जामलय्या सूअर का कारोबार करते हैं और वह इस पेशे में नकद लेन-देन करते हैं। वह अपना पैसा बैंक में रखने की जगह उसे घर में ट्रंक में जमाकर रखते थे। उनका सपना पैसा जुटाकर अपने लिए घर बनवाना था। इसके लिए वह पैसा जोड़ रहे थे। जमालय्या ने ट्रंक में पांच लाख रुपए जमा कर लिए थे। 

खराब नोटों को बच्चों में बांट दिया
इस पैसे में दीमक लग जाने और उन्हें बेकार हो जाने के बाद जामलय्या ने इन नोटों को सड़क किनारे खेल रहे स्थानीय बच्चों में बांट दिया। लड़कों को इतनी बड़ी मात्रा में नकदी के साथ घूमता देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने इसकी जांच की और पूरा मामला खुलकर सामने आया। 

End of Article