सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद इमरान खान ने बदला फैसला, आज पाकिस्तान की जनता को नहीं करेंगे संबोधित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2022, 07:39 PM IST

सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और ISI के DG से मुलाकात के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फैसला बदला। अब वो आज देश को संबोधित नहीं करेंगे।

सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद इमरान खान ने बदला फैसला, आज पाकिस्तान की जनता को नहीं करेंगे संबोधित

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आज राष्ट्र को संबोधित करने वाले थे, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा, आईएसआई के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम के साथ इस्लामाबाद में अपने आवास पर बैठक की। इमरान खान ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक भी बुलाई। 

इस बीच उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। इमरान खान ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल की विशेष बैठक की अध्यक्षता भी की। 

इमरान खान ने दावा किया है कि विदेश से उनकी सरकार गिराने की धमकी मिली है। वो पत्रकारों को चिट्ठी दिखाएंगे। वहीं पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने बुधवार को कहा कि विपक्ष को ऐसे समय में 175 सांसदों का समर्थन प्राप्त है, जब उसे प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए केवल 172 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को एक और झटका लगा है क्योंकि मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) ने संयुक्त विपक्ष के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन छोड़ दिया है।

इमरान खान को 342 सदस्यों वाले सदन में विपक्ष की कोशिश को विफल करने के लिए 172 वोटों की आवश्यकता है। हालांकि जमीयत उलेमा-ए-इस्लामा फजल (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि विपक्ष के पास 175 सांसदों का समर्थन है और प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। यह भी घोषणा की गई कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। पीटीआई के 155 सदस्य हैं और सत्ता बनाए रखने के लिए कम से कम 172 सांसदों की जरूरत है। खान को अपने लगभग दो दर्जन सांसदों और सहयोगी दलों द्वारा विद्रोह का भी सामना करना पड़ रहा है। कल शाम 4 बजे पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी, तीन अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। सदन में 28 मार्च को नो कॉन्फिडेंस मोशन पेश हुआ था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा