Weather Today, 20 Sept 2021: दिल्ली में छाए रह सकते हैं बादल, UP के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2021, 06:20 AM IST

Weather Forecast Today, 20 September 2021 (आज का मौसम): 21 सितंबर से दिल्ली-NCR में बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं और यह अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रह सकती हैं।

Weather Today, 20 Sept 2021: दिल्ली में छाए रह सकते हैं बादल, UP के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

Weather Forecast Today, 20 September 2021: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान 27 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं मुंबई में भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

'स्काईमेटवेदर' के अनुसार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मानसून कमजोर है। 20 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद हैं और 22 से 25 सितंबर के बीच पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश में वृद्धि हो सकती है। उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में 23 से 25 सितंबर के बीच मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जिससे बाढ़ की स्थिति हो सकती है।

वहीं दिल्ली में तेज धूप और आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ शुष्क मौसम रहेगा। 21 सितंबर से दिल्ली और एनसीआर में बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं और यह अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रह सकती हैं। दिल्ली और एनसीआर समेत उत्तरी मैदानी इलाकों से मानसून की वापसी में देरी होगी।
 

End of Article