राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे पर रेप का आरोप, जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस, पेश होने के लिए समन जारी किया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2022, 12:48 PM IST

Rohit Joshi: राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी से पूछताछ करने के लिए दिल्ली पुलिस रविवार को जयपुर पहुंची, लेकिन वो नहीं मिला। रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली में रेप का मामला दर्ज है।

राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे पर रेप का आरोप, जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस, पेश होने के लिए समन जारी किया

राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी से पूछताछ करने के लिए 15 अधिकारियों वाली दिल्ली पुलिस की एक टीम आज सुबह जयपुर पहुंची। रोहित फरार पाया गया है। आरोपी पर 23 साल की महिला से बलात्कार का आरोप है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों को मामले के बारे में सूचित कर दिया है और उनसे उसके ठिकाने की जानकारी देने को कहा है। दिल्ली पुलिस ने रोहित जोशी को 18 मई तक पेश होने के लिए समन जारी किया है। मंत्री महेश जोशी ने कहा कि पुलिस ने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है। मैं सच्चाई के साथ खड़ा हूं और कानून का पालन करता हूं। मैं पुलिस जांच में पूरा सहयोग करूंगा।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मंत्री के बेटे ने पिछले साल 8 जनवरी से इस साल 17 अप्रैल के बीच कई मौकों पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उससे शादी करने का भी वादा किया। पीड़िता ने कहा कि उसने पिछले साल फेसबुक पर रोहित जोशी के साथ दोस्ती की और तब से वे संपर्क में हैं। पहली मुलाकात के दौरान रोहित ने उसके पेय में नशीला पदार्थ डाला और जब वह अगली सुबह उठी, तो उसने उसे नग्न तस्वीरें और वीडियो दिखाए, जिससे वह चिंतित थी। 

शिकायत में एक अन्य मुलाकात का जिक्र करते हुए पीड़िता ने आरोप लगाया कि रोहित जोशी एक बार उससे दिल्ली में मिले और जबरदस्ती की। रोहित ने मुझे एक होटल में रुकवाया, जहां उसने हमारे नाम पति-पत्नी के रूप में दर्ज करवाए। फिर उसने मुझसे शादी करने का वादा किया, लेकिन फिर उसने नशे में धुत होकर मुझे गालियां दीं। वह मेरे साथ मारपीट करता था और अश्लील वीडियो बनाता था। अपलोड करने और वायरल करने की धमकी देता था। उसने आगे कहा कि 11 अगस्त 2021 को उसे पता चला कि वह गर्भवती है। रोहित ने उसे एक गोली लेने के लिए मजबूर किया, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। 

महेश जोशी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सबसे भरोसेमंद वफादारों में से एक माना जाता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'टाटा को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है, किसी कारोबारी नेता में बोलने की हिम्मत नहीं', राहुल ने उठाया सवाल

'टाटा को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है, किसी कारोबारी नेता में बोलने की हिम्मत नहीं', राहुल ने उठाया सवाल

आज की ताजा खबर, 28 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: इजराइल में हो रहे चुनाव के 'एग्जिट पोल' में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं, चक्रवात ‘अर्नब' के कारण जनहानि की कोई खबर नहीं

आज की ताजा खबर, 28 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: इजराइल में हो रहे चुनाव के 'एग्जिट पोल' में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं, चक्रवात ‘अर्नब' के कारण जनहानि की कोई खबर नहीं

अदालतों का इस्तेमाल विपक्ष की बंदूक चलाने के लिए नहीं होना चाहिए, SIR याचिका विवाद के बीच बोले पूर्व SC जस्टिस संजय किशन कौल

अदालतों का इस्तेमाल विपक्ष की बंदूक चलाने के लिए नहीं होना चाहिए, SIR याचिका विवाद के बीच बोले पूर्व SC जस्टिस संजय किशन कौल

तमिलनाडु: 13 साल बाद बढ़ा ऑटो किराया, अब पहले 1.8 किमी के लिए चुकाने होंगे 50 रुपये

तमिलनाडु: 13 साल बाद बढ़ा ऑटो किराया, अब पहले 1.8 किमी के लिए चुकाने होंगे 50 रुपये

10000 की नौकरी और हवस का गंदा खेल, अखबार के पूर्व मालिक को मिली 10 बार उम्रकैद की सजा; 5 नाबालिग लड़कियों से हैवानियत

10000 की नौकरी और हवस का गंदा खेल, अखबार के पूर्व मालिक को मिली 10 बार उम्रकैद की सजा; 5 नाबालिग लड़कियों से हैवानियत