Moradabad Fire:मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोग आग में जिंदा जले, मरने वालों में 2 महिलाएं और 3 बच्चे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 12:25 AM IST

Moradabad Fire 5 death:मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक चार मंजिला मकान की पहली मंजिल पर आग लग गई।

Moradabad Fire:मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोग आग में जिंदा जले, मरने वालों में 2 महिलाएं और 3 बच्चे

Moradabad Fire Incident: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के गलशहीद थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक चार मंजिला मकान की पहली मंजिल पर आग  इस हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत पांच लोग जिंदा जलकर मर गए वहीं सात लोगों को बचा लिया गया है। प्रशासन ने मौके पर पहुंच बचाव कार्य किया, ये हादसा बेहद ही दर्दनाक है।

बताया जा रहा है कि जहां आग लगी वो इरशाद नाम के शख्ख का चार मंजिला आवास था और घर में इरशाद के दामाद जावेद की दो बेटियों की शादी तीन दिन बाद होनी है इसे लेकर परिवार और रिश्तेदार इकट्ठा थे।

इरशाद का बेटा अयाज बाहर रहता है, उसकी पत्नी शमा आंगनबाड़ी में काम करती है, बताते हैं कि बहू और बेटा अपनी सात साल की बेटी और चार साल के बेटे के साथ शादी समारोह में शामिल होने आए थे। आग के इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की बेहद दर्दनाक मौत हो गई।'

गुरुवार को शाम करीब साढ़े आठ बजे अचानक पहली मंजिल में आग लग गई, जिससे भगदड़ मच गई इस हादसे में सात लोगों को बचा लिया वहीं  कुछ लोग घायल भी हो गए, जिन्‍हें जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।आग लगने के कारण का पता किया जा रहा है। पुलिस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट मान रही है अग्निशमन विभाग जांच के बाद सही कारण पता करेगी।
 
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा