देश

Video Call: दिल्ली में वीडियो कॉल रिकॉर्ड करके लोगों से पैसे ऐंठने वाले दबोचे गए

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 14, 2023, 11:30 PM IST

Extorting Money in Delhi: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि लोगों, विशेष रूप से बुजुर्गों की निवस्त्र वीडियो कॉल रिकॉर्ड करके और उन्हें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पैसे ऐंठने के आरोप में 50 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Delhi Extorting Money Case:राजस्थान के भरतपुर जिले के अभयपुर गांव का रहने वाला अलामुद्दीन अपने शिकार को व्हाट्सएप पर कॉल करता था, उन्हें महिला के निवस्त्र वीडियो दिखाकर वीडियो रिकॉर्ड करता था। आरोपी खुद को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इकाई के एसीपी विक्रम राठौड़ के रूप में पेश करता था।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह मामला पांच जून को सामने आया जब एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उसे 31 मई को एक अज्ञात व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया और जब दूसरी तरफ एक निवस्त्र महिला आई, तो कॉल काट दी गई।

अधिकारी ने बताया, “शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लड़की ने वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट ले लिया। कुछ समय बाद उसके पास दो अन्य लोगों की कॉल आई और कहा गया कि वे दिल्ली की साइबर अपराध शाखा से बोल रहे हैं और कथित स्क्रीनशॉट वायरल होने वाला है।”

अधिकारी ने कहा, 'शिकायतकर्ता ने धोखेबाजों द्वारा दिए गए बैंक खाते में 47, 076 रुपये डाल दिए।' पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीणा ने बताया कि तकनीकी जांच के दौरान एक नंबर को निशाने पर लिया गया, जो राजस्थान के अभयपुर इलाके में सक्रिय पाया गया। आठ जून को पुलिस की एक टीम गांव पहुंची और वहां से आरोपी को पकड़ लिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द