Prateek Yadav Death Timeline: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की अचानक मौत ने पूरे राजनीतिक और सामाजिक गलियारों को झकझोर दिया। 38 वर्षीय प्रतीक यादव बुधवार तड़के अपने लखनऊ स्थित घर में बेहोश मिले थे। सुबह होते-होते प्रतीक यादव के निधन की खबर तेजी से फैल गई। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए। कई नेताओं और करीबी लोगों ने परिवार से संपर्क कर शोक जताया।
प्रतीक यादव की मौत के आखिरी घंटे
-सुबह करीब 4 बजे
प्रतीक यादव घर के किचन में बेहोशी की हालत में मिले
-सुबह 4:15 बजे के आसपास
परिवार वालों ने डॉक्टरों और अस्पताल को सूचना दी
-सुबह करीब 5 बजे
डॉक्टरों की टीम घर पहुंची, हालत बेहद गंभीर मिली
-डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में उन्हें मृत पाया
इसके बाद परिवार शव को लेकर अस्पताल पहुंचा
-सुबह करीब 6 बजे
अस्पताल में आधिकारिक तौर पर मृत घोषित किया गया।
-खबर फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई
-7:45 बजे: KGMU मोर्चरी पहुंची बॉडी
सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर प्रतीक यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की मोर्चरी में लाया गया।
-9 बजे: पोस्टमार्टम शुरू
-11 बजे: दो घंटे चली पोस्टमार्टम प्रक्रिया
-अब उनका पार्थिव शरीर घर लाया जा चुका है। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भी लखनऊ अपने घर पहुंच गई हैं।

प्रतीक यादव की मौत के आखिरी घंटे
पोस्टमॉर्टम और जांच शुरू
मौत के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। डॉक्टरों की टीम अब मेडिकल रिपोर्ट और स्वास्थ्य रिकॉर्ड के आधार पर मौत की असली वजह पता लगाने में जुटी है। कुछ रिपोर्ट्स में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का जिक्र भी सामने आया है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
निधन के बाद प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट भी चर्चा में आ गया। उनके पुराने पोस्ट और Quotes सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। खासकर जानवरों को लेकर लिखा गया उनका Quote लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
