देश

अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की राजधानी, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किया ऐलान

आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी अब अमरावती घोषित कर दी गई है, जिसे मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया।

Image

आंध्र प्रदेश ने अमरावती को अपनी राजधानी घोषित किया (फोटो: ANI/PTI)

Andhra Pradesh Capital: आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी अब अमरावती घोषित कर दी गई है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने इस घोषणा की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की। मुख्यमंत्री नायडू ने इस फैसले की अधिसूचना X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा कि आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती होगी। गौरतलब है कि हाल ही में संसद के बजट सत्र के दौरान आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 दोनों सदनों में बहुमत से पारित किया गया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी देने के लिए धन्यवाद दिया है। यह विधेयक अमरावती को राज्य की राजधानी के रूप में मान्यता देता है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह अधिनियम भारत के राजपत्र में प्रकाशित हुआ। मुख्यमंत्री ने दक्षिणी राज्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और 'अमरावती विधेयक' का समर्थन करने के लिए सभी सांसदों को दिए गए मार्गदर्शन के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया।

"अमरावती के मेरे किसानों की जीत"

नायडू ने सोमवार को ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "आंध्र प्रदेश की जनता की ओर से मैं माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2026 को अपनी कृपापूर्ण स्वीकृति देकर हमारी राजधानी के लंबे समय से संजोए सपने को साकार किया है।" मुख्यमंत्री ने राज्य के नेताओं और आंध्र प्रदेश के साथ खड़े रहने वाले प्रत्येक नागरिक को मार्गदर्शन देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "यह आंध्र प्रदेश की मेरी जनता, विशेषकर अमरावती के मेरे किसानों की जीत है।"

पवन कल्याण ने कही यह बात

मंगलवार को नायडू ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, "आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है।" उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि छह अप्रैल को इतिहास में उस दिन के रूप में दर्ज किया जाएगा जब अमरावती को आधिकारिक तौर पर आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में मान्यता दी गई। कल्याण ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "संसद में विधेयक पारित होने और भारत सरकार द्वारा राजपत्र अधिसूचना जारी होने के बाद, और भारत की राष्ट्रपति की सहमति से, इस ऐतिहासिक अवसर पर आंध्र प्रदेश के लोगों की यह लंबे समय से प्रतीक्षित आकांक्षा अंततः पूरी हो गई है।" उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण को संभव बनाने के लिए मुर्मू, मोदी और नायडू को धन्यवाद दिया।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?