देश

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के जंगलों में मार गिराए 7 और नक्सली, हिडमा को पहले ही सुरक्षाबल कर चुके हैं ढेर

पुलिस ने बताया कि टॉप नक्सली नेता मादवी हिडमा के खात्मे के एक दिन बाद, बुधवार को आंध्र प्रदेश के मारेदुमिल्ली में हुई मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के मारेडुमिली जंगलों में एक और मुठभेड़ जारी है। जवानों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ चल रही है।

Image

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के जंगलों में मार गिराए 7 और नक्सली

Andhra Pradesh Maoists Encounter: छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के मारेडुमिली जंगलों में एक और मुठभेड़ जारी है। जवानों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ चल रही है। अब तक मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें 4 पुरुष और 3 महिला नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। माओवादियों के महासचिव टिपरती तिरुपति उर्फ देव जी, अल्लूरी-भद्राद्री मंडल सचिव आजाद के मारे जाने की खबर है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। यह बता दें कि आंध्र प्रदेश के उस इलाके में फिरसे मुठभेड़ हुई है, जहां बीते दिन हिडमा मारा गया।

पुलिस ने बताया कि टॉप नक्सली नेता मादवी हिडमा के खात्मे के एक दिन बाद, बुधवार को आंध्र प्रदेश के मारेडुमिली में हुई मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए। एपी इंटेलिजेंस के एडीजी महेश चंद्र लड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मंगलवार के ऑपरेशन के क्रम में, क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक सात माओवादी मारे गए हैं।'

उन्होंने आगे बताया कि मृतकों में तीन महिला माओवादी भी शामिल हैं, जिनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की पहचान मेतुरी जोखा राव उर्फ शंकर के रूप में हुई है। अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि श्रीकाकुलम निवासी शंकर आंध्र ओडिशा सीमा (AOB) का प्रभारी (ACM) था और तकनीकी चीजों, हथियार निर्माण, संचार में विशेषज्ञता रखता था।

माडवी हिडमा मारा गया

टॉप नक्सली कमांडर माडवी हिडमा मंगलवार को मुठभेड़ में मारा गया था। इसने पिछले 2 दशकों में कई हमलों की साजिश रची। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस सफलता को उग्रवाद के ताबूत में आखिरी कील बताया।

बस्तर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि सुरक्षा बलों ने अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेदुमिल्ली जंगल में हिडमा (51), उसकी पत्नी मडकम राजे और चार अन्य नक्सलियों को मार गिराया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में हिडमा सहित पांच अन्य नक्सलियों का मारा जाना वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में एक निर्णायक उपलब्धि है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सीना दबाना, सलवार खींचना' रेप की कोशिश नहीं'...पटना हाई कोर्ट के फैसले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

'सीना दबाना, सलवार खींचना' रेप की कोशिश नहीं'...पटना हाई कोर्ट के फैसले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

आज की ताजा खबर, 16 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: 'जय जगन्नाथ'...पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा शुरू...कांग्रेस संसदीय कमेटी की बैठक आज, सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का 19वां दिन

आज की ताजा खबर, 16 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: 'जय जगन्नाथ'...पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा शुरू...कांग्रेस संसदीय कमेटी की बैठक आज, सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का 19वां दिन

नए नियम लागू होने से ठीक पहले तिरुपति मंदिर में टूटा रिकॉर्ड; एक ही दिन में श्रद्धालुओं ने दान किए 97 करोड़ रुपये

नए नियम लागू होने से ठीक पहले तिरुपति मंदिर में टूटा रिकॉर्ड; एक ही दिन में श्रद्धालुओं ने दान किए 97 करोड़ रुपये

पुरी और अहमदाबाद सहित देशभर में आज से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई

पुरी और अहमदाबाद सहित देशभर में आज से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई

'वांगचुक को कुछ हुआ तो जिम्मेदार होगी केंद्र सरकार': TMC नेता साकेत गोखले का धर्मेंद्र प्रधान को पत्र, बातचीत शुरू करने की मांग

'वांगचुक को कुछ हुआ तो जिम्मेदार होगी केंद्र सरकार': TMC नेता साकेत गोखले का धर्मेंद्र प्रधान को पत्र, बातचीत शुरू करने की मांग