लाइफस्टाइल

Jagannath Rath Yatra 2026: निमाई पाठशाला की रेनुका मां से सीखें 'पोड़ो पीठा' की आसान रेसिपी, भगवान जगन्नाथ को है प्रिय

जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर निमाई पाठशाला की रेनुका मां की बताई पारंपरिक पोड़ो पीठा रेसिपी घर में आसानी से बनाई जा सकती है। गुड़, नारियल और मेवे से बनने वाला यह पारंपरिक ओड़िया व्यंजन आप भी ट्राय करें।

Image

Jagannath Rath Yatra Poda Pitha Recipe

Jagannath Rath Yatra 2026: जगन्नाथ रथ यात्रा का पर्व सिर्फ आस्था और भक्ति का नहीं, बल्कि पारंपरिक स्वादों का भी उत्सव है। इस खास मौके पर ओडिशा के घरों में कई पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं, जिनमें पोड़ो पीठा (Podo Pitha) का विशेष स्थान है। बाहर से हल्का सुनहरा और अंदर से नरम यह पारंपरिक केक जैसा व्यंजन स्वाद के साथ संस्कृति की भी मिठास समेटे होता है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - Jai Jagannath Bhajan Lyrics

इसे चावल, सूजी, गुड़ और नारियल जैसी साधारण सामग्री से तैयार किया जाता है। निमाई पाठशाला की रेनुका मां की बताई हुई पारंपरिक शैली में बनने वाला पोड़ो पीठा बेहद आसान है और घर पर बिना किसी खास तैयारी के बनाया जा सकता है। अगर इस रथ यात्रा पर आप अपने परिवार के लिए कुछ नया और पारंपरिक बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें।

Podo Pitha Recipe in Hindi

1 कप चावल का आटा

½ कप सूजी

1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल

¾ कप गुड़ (घुला हुआ)

2 बड़े चम्मच घी

½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर

थोड़े से काजू और किशमिश

जरूरत अनुसार दूध या पानी

केले के पत्ते

पोड़ो पीठा कैसे बनाते हैं

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में चावल का आटा, सूजी और नारियल मिलाएं। इसके अलावा आप भीगे हुए चावल भी मिक्सर में पीस सकते हैं। जिसके साथ मिलाकर नारियल, और ड्राय फ्रूट्स भी अच्छे से ग्राइंड कर लें। गुड़ का घोल और इलायची पाउडर को चावल वाले घोल में अच्छे मिलाएं। यदि मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा-सा दूध या पानी डाल दें। अब इसमें काजू और किशमिश मिला दें।

एक बेकिंग टिन या मोटे तले वाले बर्तन को घी से अच्छी तरह चिकना करें और तैयार मिश्रण उसमें डाल दें। ऊपर से थोड़ा-सा घी लगा दें ताकि बेक होने के बाद सुंदर सुनहरा रंग आए।

अब इसे पहले से गरम ओवन में लगभग 170–180 डिग्री सेल्सियस पर 45 से 60 मिनट तक बेक करें। अगर ओवन नहीं है, तो मोटे तले की कड़ाही या कुकर में नमक बिछाकर धीमी आंच पर भी इसे बनाया जा सकता है। जब ऊपर की सतह सुनहरी और हल्की कुरकुरी हो जाए, तो समझिए पोड़ो पीठा तैयार है।

पोड़ो पीठा केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि ओडिशा की समृद्ध परंपरा और घरेलू स्वाद की पहचान है। इस रथ यात्रा पर इस आसान रेसिपी के साथ अपने घर में भगवान जगन्नाथ के महापर्व का स्वाद और भी खास बनाइए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article