देश

मंडला रैली में कांग्रेस पर जमकर बरसे शाह, बोले-'करप्शन नाथ' के समय बंद हुईं 51 से ज्यादा योजनाएं

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2023, 05:27 PM IST

Amit Shah Mandla Rally : भाजपा अपने जन संपर्क कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश में पांच अलग-अलग स्थानों से यात्राएं निकाल रही है। ये यात्राएं 25 सितंबर को राजधानी भोपाल में ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ के साथ समाप्त होंगी। मध्य प्रदेश में इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होंगे।

Amit Shah Mandla Rally : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकीं राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे को घेरने और निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंडला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ एवं कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। शाह ने कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उसे कठघरे में खड़ा किया। मध्य प्रदेश में इसी साल नवंबर और दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

'धन उगाही करने वाला कार्यालय बना सीएमओ'

शाह ने आरोप लगाते हुए कहा, 'राज्य में गरीबों के कल्याण से जुड़ी 51 से ज्यादा योजनाओं को इस करप्शन नाथ ने बंद किया...सीएमओ धन उगाही करने वाला कार्यालय बन गया था। कांग्रेस वर्किंग कमेटी एक 'करप्शन वर्किंग कमेटी' बन गई थी।' जन आशीर्वाद यात्रा के लिए मंगलवार को जबलपुर पहुंचे शाह का स्वागत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में यात्राएं निकाल रही है।

अलग-अलग स्थानों से यात्रा निकाल रही है भाजपा

भाजपा अपने जन संपर्क कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश में पांच अलग-अलग स्थानों से यात्राएं निकाल रही है। ये यात्राएं 25 सितंबर को राजधानी भोपाल में ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ के साथ समाप्त होंगी।

25 सितंबर को समाप्त होंगी ये यात्राएं

पहली ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को सतना जिले के चित्रकूट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा राज्य के बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र से होकर गुजरेगी। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीमच से एक ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ की शुरुआत की थी। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को भोपाल में इन पांच जन-संपर्क कार्यक्रमों के समापन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?