देश

अवैध घुसपैठियों को मोदी सरकार दिखाएगी '3D पिक्चर', संसद में अमित शाह ने समझाया मतलब

SIR: संसद में अमित शाह ने थ्री डी (3D) का जिक्र किया। दरअसल, थ्री डी का मतलब Detect, Delete और Deport है। उन्होंने कहा कि हम संवैधानिक तरीके से इसे पूरा करेंगे। वहीं, कांग्रेस की नीति रही है घुसपैठ को Normalize कर दो, मान्यता दे दो और मतदाता सूची में डालकर Formalize कर दो।​

Image

अवैध घुसपैठियों के लिए मोदी सरकार ने बनाया मास्टरप्लान।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

SIR: गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में चुनाव सुधार और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उन्होंने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। हालांकि, अमित शाह के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन का वॉकआउट किया। गृह मंत्री ने अपने करीब डेढ़ घंटे के भाषण में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘मैंने अपने भाषण में नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी पर भी सवाल किए तब इन्होंने बहिष्कार नहीं किया। घुसपैठियों के सवाल पर भाग गए।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘विपक्ष कितनी भी बार बहिष्कार करे ले, हम एक भी घुसपैठिये को देश में नहीं रहने देंगे।’’ उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों को भारत में मतदान करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता। शाह ने कहा कि जनसांख्यिकी में यह बदलाव बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश में घुसपैठ के लिए केंद्र से सवाल करता है।

इसी बीच अमित शाह ने थ्री डी (3D) का जिक्र किया। दरअसल, थ्री डी का मतलब Detect, Delete और Deport है। उन्होंने कहा कि हम संवैधानिक तरीके से इसे पूरा करेंगे। वहीं, कांग्रेस की नीति रही है घुसपैठ को Normalize कर दो, मान्यता दे दो और मतदाता सूची में डालकर Formalize कर दो।

ईवीएम को लेकर क्या बोले अमित शाह?

उन्होंने आगे कहा, जब इनके जमाने में चुनाव होते थे, बिहार और यूपी में पूरे के पूरे पर्चों के बक्से गायब हो जाते थे। ईवीएम आने के बाद यह सब बंद हो गया। चुनाव की चोरी बंद हुई है, इसलिए इनके पेट में दर्द हो रहा है। दोष ईवीएम का नहीं है, चुनाव जीतने का तरीका जनादेश नहीं था, भ्र्ष्ट तरीका था। आज ये एक्सपोज हो चुके हैं।

कांग्रेस के हार का जिम्मेदारी राहुल गांधी हैं:अमित शाह

केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर झूठ फैलाने और पूरी दुनिया में भारतीय लोकतंत्र की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि चुनावों में कांग्रेस की हार की वजह ईवीएम एवं मतदाता सूची नहीं, बल्कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नेतृत्व है। उन्होंने विपक्षी सदस्यों की टोका-टोकी के बीच कहा कि एक दिन कांग्रेस के कार्यकर्ता उनसे हार का हिसाब मांगेंगे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article