देश

Train Viral Video: अलीगढ़-चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, फिर हुआ ये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2023, 10:15 PM IST

अलीगढ़ में चलती ट्रेन में चढ़ते समय युवक का फिसला पैर, प्लेटफॉर्म के बीच फंसा, RPF सहायक उपनिरीक्षक ने यात्री की जान बचाई।

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर ट्रेन पर चढ़ते समय एक यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया, इसके बाद वहां यात्री ने चेन पुलिंग का ट्रेन रोककर उसकी जान बचाई, पीड़ित यात्री के पैर और कमर में चोटें आई हैं, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है, अलीगढ़ रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नम्बर-3 की घटना है। बताते हैं कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर पहुंची और दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रवाना हुई। इसी ट्रेन में सवार एक यात्री दिल्ली तक का सफर कर रहा था।

अलीगढ़ स्टेशन पर ठहराव के दौरान पानी लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरे थे, पानी लेकर ट्रेन की ओर बढ़े तो ट्रेन यात्री ने चलती गाड़ी मे चढ़ने का प्रयास किया, मगर असंतुलित होकर गाड़ी और प्लेटफार्म के गैप में फंस गए जिसके बाद बामुश्किल उनकी जान बचाई जा सकी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article