दिल्ली

Train Derail In Delhi: दिल्ली में पटरी से उतरी ट्रेन, प्रगति मैदान के पास हुआ हादसा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 3, 2023, 11:53 AM IST

Train Derail: प्रगति मैदान के भैरों मार्ग के पास लोकल ईएमयू ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Image

दिल्ली में पटरी से उतरी ट्रेन

Photo : ANI

Train Derail: दिल्ली में एक ट्रेन पटरी से उतर गई है। प्रगति मैदान के भैरों मार्ग के पास लोकल ईएमयू ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। मरम्मत कार्य के लिए रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।

पलवल से दिल्ली आ रही थी ट्रेन

बेपटरी हुई ट्रेन हरियाणा के पलवल से दिल्ली स्टेशन की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त ट्रेन में कई यात्री सवार थे और ट्रेन की एक बोगी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है।

हो चुके हैं बड़े हादसे

इस साल जून में, देश ने सबसे भीषण रेलवे त्रासदियों में से एक देखी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। 2 जून को ओडिशा के बालासोर जिले में एक बड़ी ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना में लगभग 300 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। तीन ट्रेन दुर्घटनाओं में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article