देश

Rain Alert:हिमाचल में 14 जुलाई से फिर से भारी बारिश को लेकर अलर्ट, टूट रहे सारे रिकॉर्ड

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 12, 2023, 10:21 PM IST

Rain Alert in Himachal: बारिश का कहर कई राज्यों में भारी दिक्कत का सबब बनी हुई है, वहीं हिमाचल के कुछ जिलों में इसने भारी तबाही की है, अभी भी इससे राहत मिलती नहीं दिख रही है।

Image

हिमाचल में 14 जुलाई से फिर से भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 14 जुलाई से फिर से मौसम कड़े तेवर दिखाने वाला है। मौसम विभाग शिमला की ओर से 14 जुलाई को फिर से कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी (Rain Alert in Himachal) किया है, ऐसे में फिर से कई हिस्सों में बारिश कहर बरपा सकती है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि बीते दिनों हुई बारिश के चलते 8 जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है।

इसमें सोलन सिरमौर शिमला बिलासपुर कांगड़ा हमीरपुर और ऊना जिला शामिल है जहां पर जुलाई महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है इससे पहले इस तरह की बारिश देखने को नही मिली है यही नहीं किन्नौर और लाहौल स्पीति में जहां मॉनसून में काफी कम बारिश होती थी इन 2 जिलों में भी इस बार जमकर बारिश हुई है ओर लौहल स्पिति में बर्फबारी भी हुई है।

जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश

वहीं आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है।

पंजाब, हरियाणा में मृतकों की संख्या 18 हुई

पंजाब में पिछले तीन दिनों में लगभग 10 हजार लोगों को जलभराव वाले इलाकों से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है। पटियाला, रूपनगर, मोगा, लुधियाना, मोहाली, एसबीएस नगर और फतेहगढ़ साहिब जिलों से लोगों को निकाला गया है। उनका कहना है कि फिलहाल उनका ध्यान बचाव कार्य पर केंद्रित है।

पंजाब और हरियाणा में बारिश के कारण हुए हादसों में मरने वालों की संख्या 18 हो गई है, जिनमें सात मौतें हरियाणा में हुईं। पड़ोसी राज्य हरियाणा के भी कुछ स्थान बाढ़ प्रभावित हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि वह बारिश की स्थिति पर नियमित जानकारी ले रहे हैं।उन्होंने पंजाबी में कहा, 'सभी बांध सुरक्षित हैं और खतरे के निशान से नीचे हैं। हमारी प्राथमिकता प्रभावित क्षेत्रों में लोगों तक मदद पहुंचाने की है। आशा करता हूं, पंजाब में शाम तक स्थिति सुधर जाएगी।'

बारिश में अनावश्यक यात्रा न करने का अनुरोध

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को एक बार फिर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के द्रष्टिगत लोगों से अनावश्यक यात्रा करने से बचने का अनुरोध करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने फंसे लोगों की सहायता के लिए आपदा राहत फोन नंबर जारी किए हैं ।एक ट्वीट में धामी ने कहा, ' प्रदेश के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिये हमारी सरकार ने आपदा राहत नम्बर जारी किए हैं।' मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे सभी जिलों से सड़क मार्ग एवं बारिश के स्थिति के बारे में वह स्वयं जानकारी ले रहे हैं और सभी जगह जिला प्रशासन एवं राज्य आपदा प्रतिवादन बल को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं ।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article