देश

विपक्षी कुनबे में हर कोई है पीएम पद का उम्मीदवार? अब अखिलेश यादव का नाम आया सामने, लखनऊ में दिखा पोस्टर

2024 में अगला लोकसभा चुनाव होना है, विपक्षी नेताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि वो किसे पीएम मोदी के सामने प्रोजेक्ट करेंगे। इस सवाल के जवाब में कई नेता सामने आ चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है।

विपक्षी कुनबा अभी तक एकजुट नहीं हुआ है, विपक्ष पूरी तरह से एकजुट होगा या नहीं, ये अभी भी बड़ा सवाल है, लेकिन पीएम पद के लिए विपक्ष में कई उम्मीदवार हैं। लगभग सभी पार्टियों के नेताओं के मन में पीएम बनने की इच्छा है।

मोदी के सामने कौन?

2024 में अगला लोकसभा चुनाव होना है, विपक्ष के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि वो किसे पीएम मोदी के सामने प्रोजेक्ट करेंगे। इस सवाल के जवाब में कई नेता सामने आ चुके हैं। पहला राहुल गांधी, दूसरा नीतीश कुमार, तीसरा शरद पवार, चौथा ममता बनर्जी, पांचवा केसीआर, अब इसी क्रम में अखिलेश यादव का भी नाम सामने आया है।

लखनऊ में लगा पोस्टर

शनिवार को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर लगे पोस्टर में अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। यह पोस्टर सपा कार्यालय के बाहर लगा दिखा है।

विपक्षी एकजुटता का हाल

विपक्ष इस समय एकजुट होने का दावा करते रहा है। बिहार में एक मीटिंग हो चुकी है, कर्नाटक में दूसरी मीटिंग होनी है, लेकिन इस मीटिंग में भी एकजुटता को लेकर कई सवाल हैं। कांग्रेस और आप के रिश्ते ठीक नहीं है, यही हाल टीएमसी और बीआरएस के साथ भी है। ऐसे में विपक्ष पूरी तरह से एकटजुट होगा या नहीं ये बहुत बड़ा सवाल है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें