देश

PM Modi Shahdol Visit: हमारे लिए आदिवासी समाज सिर्फ आंकड़ा नहीं- सिकल सेल एनीमिया मुक्ति मिशन की शुरुआत कर बोले पीएम मोदी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 1, 2023, 05:03 PM IST

PM Modi Shahdol Visit: पीएम मोदी ने आज ही मध्य प्रदेश में 1 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी जारी किए। पीएम मोदी ने इसे जारी करते हुए कहा कि इन दोनों ही प्रयासों के सबसे बड़े लाभार्थी हमारे गोंड समाज, भील समाज और अन्य हमारे आदिवासी समाज के लोग ही हैं।

PM Modi Shahdol Visit: शनिवार को पीएम मोदी मध्यप्रदेश के दौरे पर थे। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी शहडोल पहुंचे जहां उन्होंने सिकल सेल एनीमिया मुक्ति मिशन की शुरुआत की। इस दौरान पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर आदिवासी समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

रानी दुर्गावती को पीएम ने किया याद

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में रानी दुर्गावती को याद करते हुए कहा कि आज उन्हें रानी दुर्गावती की इस पावन धरती पर सभी के बीच आने का सौभाग्य मिला है। पीएम मोदी ने कहा- "मैं रानी दुर्गावती जी के चरणों में अपनी श्रद्धांजलि समर्पित करता हूं। उनकी प्रेरणा से आज सिकल सेल एनीमिया मुक्ति मिशन अभियान की शुरुआत हो रही है। मैंने देश के अलग-अलग इलाकों में आदिवासी समाज के बीच एक लंबा समय गुजारा है। सिकल सेक एनीमिया जैसी बीमारी बहुत कष्टदायी होती है। ये बीमारी परिवारों को भी बिखेर देती है। ये बीमारी न पानी से होती है, न हवा से और न भोजन से फैलती है। ये बीमारी आनुवंशिक होती है यानी माता-पिता से ही बच्चे में ये बीमारी आती है।"

1 करोड़ आयुष्मान कार्ड

पीएम मोदी ने आज ही मध्य प्रदेश में 1 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी जारी किए। पीएम मोदी ने इसे जारी करते हुए कहा कि इन दोनों ही प्रयासों के सबसे बड़े लाभार्थी हमारे गोंड समाज, भील समाज और अन्य हमारे आदिवासी समाज के लोग ही हैं।

क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा- "आज शहडोल की इस धरती पर देश बहुत बड़ा संकल्प ले रहा है। ये संकल्प हमारे देश के आदिवासी भाई-बहनों के जीवन को सुरक्षित बनाने का संकल्प है। ये संकल्प है सिकल सेल एनीमिया की बीमारी से मुक्ति का। ये संकल्प है हर साल सिकल सेल एनीमिया की गिरफ्त में आने वाले 2.5 लाख बच्चों और उनके परिवारजनों के जीवन बचाने का।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article