देश

जयंत चौधरी पढ़े-लिखे व्यक्ति, किसानों की लड़ाई कमजोर नहीं होने देंगे...NDA में जाने की अटकलों पर बोले अखिलेश यादव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2024, 04:16 PM IST

Akhilesh Yadav News: सूत्रों के मुताबिक, जयंत चौधरी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर भाजपा के साथ बातचीत कर रहे हैं। अटकले हैं कि भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद को 4 लोकसभा सीटों के साथ एक राज्यसभा सीट ऑफर कर सकती है।

Image

अखिलेश यादव

Photo : ANI

Akhilesh Yadav News: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन और खासतौर पर समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। बीते 24 घंटों से अटकलें चलाई जा रही हैं रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी एनडीए में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसको लेकर चुप्पी जरूर तोड़ी है। यूपी विधानसभा सत्र में शामिल होने से पहले उन्होंने कहा, जयंत चौधरी बहुत पढ़े लिखे इंसान हैं। वे बहुत सुलझे हुए व्यक्ति हैं और राजनीति को समझते हैं।

सपा प्रमुख ने आगे कहा, मुझे उम्मीद है कि जयंत चौधरी किसानों की लड़ाई और उत्तर प्रदेश की खुशहाली के लिए जो संघर्ष चल रहा है, उसे कमजोर नहीं होने देंगे। बता दें, ऐसी खबरें सामने आई हैं कि जयंत चौधरी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर भाजपा के साथ बातचीत कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद को 4 लोकसभा सीटों के साथ एक राज्यसभा सीट ऑफर कर सकती है।

सपा के साथ चल रही अनबन!

ऐसी खबरें हैं कि लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के बीच अनबन चल रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी नेता की ओर से एक-दूसरे के विरोध में बयानबाजी नहीं की गई है। समाजवादी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, आरएलडी उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 7 से 8 सीटों पर गठबंधन में लड़ने को तैयार हो गई है, जिसमें ज्यादातर सीटें पश्चिमी यूपी की हैं। समाजवादी पार्टी भी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन कर रही है और कांग्रेस के 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है।

डिंपल यादव और शिवपाल ने भी जताया भरोसा

इस बीच, अखिलेश यादव की पत्नी और समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने भरोसा जताया कि चौधरी ऐसा कोई फैसला नहीं लेंगे। उन्होंने कहा, जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी किसानों के खिलाफ काम कर रही है और जिस तरह से हमारे पहलवानों का बीजेपी ने अपमान किया है, मुझे नहीं लगता कि आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी कोई ऐसा कदम उठाएंगे जिससे हमारे किसानों को सीधे तौर पर नुकसान होगा। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भी कहा कि आरएलडी इंडिया ब्लॉक में ही रहेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article