देश

सुरक्षा एजेंसियों ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ से की पूछताछ, जांच के लिए सभी के फोन जब्त

Ahmedabad Plane Crash: सुरक्षा एजेंसियों ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ से पूछताछ की और उनके फोन जब्त कर लिए। ​​अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने हवाईअड्डा परिसर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग जांच के लिए अपने कब्जे में ले ली है।

Image

सुरक्षा एजेंसियों ने ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ से की पूछताछ

Photo : ANI

Air India Plane Crash: एयर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ से पूछताछ की और उनके फोन जब्त कर लिए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान के ग्राउंड हैंडलिंग से जुड़े सभी कर्मचारियों से पूछताछ की गई है और उनके बयान दर्ज किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद उड़ान भरने की अनुमति देने से पहले विमान का निरीक्षण करने वाले ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ से पूछताछ की गई है और आगे की जांच के लिए उनके फोन जब्त कर लिए गए हैं।

12 जून को एयर इंडिया का विमान हुआ था दुर्घटना का शिकार

अधिकारी ने आगे बताया कि एजेंसी ने हवाईअड्डा परिसर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग जांच के लिए अपने कब्जे में ले ली है। उन्होंने कहा कि यह घटना के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की गई 360 डिग्री जांच है। एजेंसियों ने विमान दुर्घटना में तोड़फोड़ की आशंका से इनकार नहीं किया है। 12 जून को एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान एआई 171 अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पिछले गुरुवार को दोपहर करीब 1.30 बजे उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान ने अपनी ऊंचाई खो दी थी। पायलट ने एटीसी को 'मेडे' डिस्ट्रेस कॉल जारी किया था। सोमवार को बोइंग की एक टीम जांच के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डेड (CVR) और दूसरे ब्लैक बॉक्स को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। पहला ब्लैक बॉक्स शुक्रवार को खोजा गया था। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के तहत जांच चल रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article