Air India London Flight: एयर इंडिया की मुंबई से लंदन की एक फ्लाइट बीच रास्ते से लौटने की खबर है। फ्लाइटरडार24 के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI- 129, जिसने आज सुबह मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, मुंबई वापस आ रही है। ये फ्लाइट बीच रास्ते से क्यों लौट रही है, इसकी जानकारी नहीं मिली है।
बता दें कि एयर इंडिया की एक फ्लाइट AI-171 जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, उड़ान भरने के चंद सेकेंड बाद ही गुरुवार को क्रैश कर गई थी। इस प्लेन क्रैश में 265 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
