देश

फुकेट में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की लैंडिंग के दौरान नोज व्हील टूटा, टला बड़ा हादसा, 135 यात्री थे सवार

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा, हम पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हैदराबाद-फुकेत उड़ान भरने वाले विमान में फुकेत हवाई अड्डे पर नोज व्हील की समस्या उत्पन्न हुई। नोज व्हील विमान के लैंडिंग गियर सिस्टम का एक महत्वपूर्ण घटक है।

Image

Air India Express विमान के नोज व्हील में आई समस्या

Air India Express nose-wheel problem: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बुधवार को बताया कि हैदराबाद-फुकेत (थाईलैंड) उड़ान भरने वाले उसके एक विमान में फुकेत हवाई अड्डे पर नोज व्हील की समस्या आ गई। सूत्रों के अनुसार, विमान के रनवे पर फंसे होने के कारण अधिकारियों ने फुकेत हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन निलंबित कर दिया है। बोइंग 737-मैक्स 8 विमान पर करीब 135 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य सवार थे।

फुकेत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने दोपहर 12:08 बजे से शाम 6 बजे तक रनवे को अस्थायी रूप से बंद करने का नोटिस जारी किया। निर्धारित समय पर उतरने वाली सभी उड़ानों को पास के हवाई क्षेत्र में रुकने के लिए कहा गया और कुछ को वैकल्पिक हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने की पुष्टि

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा, हम पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हैदराबाद-फुकेत उड़ान भरने वाले विमान में फुकेत हवाई अड्डे पर नोज व्हील की समस्या उत्पन्न हुई। नोज व्हील विमान के लैंडिंग गियर सिस्टम का एक महत्वपूर्ण घटक है।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24.com के अनुसार, फ्लाइट IX 938 हैदराबाद से अपने निर्धारित प्रस्थान समय 6.20 बजे के बजाय सुबह 6.42 बजे रवाना हुई और स्थानीय समयानुसार सुबह 11.40 बजे फुकेत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस का बयान

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा कि चालक दल ने सभी मानक प्रोटोकॉल का पालन किया और यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, हम पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हैदराबाद-फुकेत उड़ान में फुकेत हवाई अड्डे पर विमान के अगले पहिये में खराबी आ गई थी। चालक दल ने सभी मानक प्रोटोकॉल का पालन किया और यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया। हम अपने यात्रियों, फुकेत हवाई अड्डे के अधिकारियों और सभी संबंधित पक्षों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article