देश

Exclusive Interview: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद क्यों रद्द हो रहीं Air India की उड़ानें? एन चंद्रशेखरन ने बताई ये वजह

एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने हाल ही में रद्द की गई उड़ानों के कारणों के पीछे की वजह बताई वो 'टाइम्स ग्रुप' की 'एडिटर इन चीफ' नाविका कुमार के साथ 'खास बातचीत' कर रहे थे जिसमें उन्होंने कई पहलूओं पर बात की।

Image

एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 'टाइम्स नाउ' से की खास बातचीत

गुजरात के अहमदाबाद में विमान हादसे के बाद एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 'टाइम्स ग्रुप' की 'एडिटर इन चीफ' नाविका कुमार के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान उन्होंने हाल ही में रद्द की गई उड़ानों के कारणों के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा, '33 में से 24, यानी लगभग 24 की जांच हो चुकी है, शेष की जांच हो रही है और इसमें समय लग रहा है, लेकिन यह हो जाएगा।'

एन चंद्रशेखरन 12 जून को एआई-171 विमान दुर्घटना के बाद उड़ानें रद्द होने की घटनाओं पर बात कर रहे थे चंद्रशेखरन ने कहा कि व्यवधानों के पीछे तीन मुख्य कारण थे।

उन्होंने कहा, 'दूसरा, इन छह दिनों में जो कुछ हुआ है उसके लिए तीन चीजें जिम्मेदार हैं। पहली बात यह है कि हमें DGCA की जांच से गुजरना पड़ा। 12 तारीख को जब दुर्घटना हुई, तो डीजीसीए ने सभी 787 विमानों की अतिरिक्त जांच अनिवार्य कर दी। इसलिए हमें कई 787 विमानों को रोकना पड़ा और इसके परिणामस्वरूप हमारे पास विमानों की कमी हो गई और हमें उन उड़ानों को रद्द करना पड़ा। यह एक कारण है।'

'दूसरा कारण यह भी है कि ईरान का हवाई क्षेत्र बंद है'

उन्होंने कहा, '33 में से 24, यानि लगभग 24 की जांच हो चुकी है, शेष की जांच चल रही है। इसमें समय लग रहा है, लेकिन यह जांच हो जाएगी।'चंद्रशेखरन ने बताया, 'दूसरा कारण यह भी है कि ईरान का हवाई क्षेत्र बंद है और मध्य पूर्व में जो कुछ भी हो रहा है, वह सब बंद है। इसलिए, परिणामस्वरूप, उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ता है। जब उड़ानों को डायवर्ट किया जाता है, तो कई उड़ानें रद्द हो जाती हैं और इन दोनों का एक साथ असर होता है, क्योंकि अगर उड़ान समय पर नहीं पहुंचती है, तो वह उड़ान नहीं भर सकती। और जब वह उड़ान नहीं भर पाती है, तो हमें उसे रद्द करना पड़ता है क्योंकि कोई विमान नहीं होता है।'

'यह सब हमारी तकनीकी खामियां नहीं हैं...'

उन्होंने आ कहा- "तीसरा तकनीकी मुद्दा है और जब हम किसी गंतव्य पर उड़ान भरते हैं और उतरते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि हम लाइन चेक कर रहे होंगे और कभी-कभी, लाइन चेक में कुछ स्पेयर पार्ट को बदलना या कुछ और बदलना आम बात है हर उड़ान में नहीं लेकिन ऐसा होता है। इसलिए, इसकी वजह से देरी हो सकती है। अगर स्पेयर पार्ट तुरंत उपलब्ध है, तो वे तुरंत उसे बदल देते हैं और उड़ान भर देते हैं।अगर स्पेयर पार्ट आने में समय लगेगा और अगर वह आ भी जाता है और फिर उसे ठीक भी कर दिया जाता है, तो वे लैंडिंग का स्लॉट खो सकते हैं यह सब हमारी तकनीकी खामियां नहीं हैं'

चंद्रशेखरन ने एयरलाइन की संचार संबंधी कमियों को स्वीकार किया, जब नाविका कुमार ने पूछा कि क्या वह यह स्वीकार करते हैं कि संचार बहुत मजबूत नहीं रहा है, तो चंद्रशेखरन ने जवाब दिया, 'बिल्कुल'

'लेकिन मैं आपसे सहमत हूं। एयर इंडिया बहुत सक्रिय हो सकता था, हर दिन यह बताते हुए कि अगर वे रद्द कर रहे हैं, तो वे क्यों रद्द कर रहे हैं? एक उड़ान रद्द होने के विपरीत और इन छह दिनों में...

विमान बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में कुछ इमारतों से टकरा गया

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लंदन जाने वाला यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में कुछ इमारतों से टकरा गया और उसमें आग लग गई, जिसमें बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (AI171) में सवार कुल 241 यात्री और चालक दल के सदस्य तथा ज़मीन पर मौजूद कुछ लोग मारे गए थे।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'INDIA' गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेना 'नाकाम' सरकार के अहंकार का सबूत: रेवंत रेड्डी

'INDIA' गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेना 'नाकाम' सरकार के अहंकार का सबूत: रेवंत रेड्डी

'कभी सोचा नहीं था जीवन में यह पड़ाव भी आएगा', IGI स्टेडियम में बोले PM,सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 25 साल

'कभी सोचा नहीं था जीवन में यह पड़ाव भी आएगा', IGI स्टेडियम में बोले PM,सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 25 साल

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत